Breaking News :
>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- ‘राहुल गांधी की कन्फ्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैल गई’

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की कन्फ्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैल गई है। तभी तो मुख्यमंत्री बनने को उतावले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले चुनाव न लड़ने की बात करते थे और अब तय हार से डरकर सीट बदल रहे हैं। कभी वे कहते हैं उज्याड़ू बैलों को पार्टी के खेत में नहीं आने देंगे और अब उन्हीं के साथ चुनावी फसल उगाने की कसम खाते दिखते हैं। कभी उत्तराखंड हरदा के संग का नारा देते हैं तो कभी अपने नेतृत्व में चुनाव लड़ने को अपना ही घमंड बताकर माफी मांगते हैं।

पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय कांग्रेस सुविधावादी ङ्क्षहदू बनने के साथ ही सैनिक प्रेमी भी बन जाती है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने वन रैंक-वन पेंशन के मसले को लटकाए रखा। सेना को आधुनिक हथियार व साजोसामान तक नहीं दिया। कांग्रेस के एक नेता ने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा। इसी कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के शौर्य के सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक नहीं अनेक बार सेना व सैनिकों का अपमान किया।

कांग्रेस का चारधाम-चार काम नहीं, बल्कि एक ही दाम है भ्रष्टाचार : प्रल्हाद जोशी

कांग्रेस को घेरते हुए जोशी ने कहा कि चारधाम-चार काम का नारा देने वाली कांग्रेस की असलियत को जनता जानती है। कांग्रेस का चारधाम-चार काम नहीं, बल्कि एक ही दाम है भ्रष्टाचार। कांग्रेस सरकार आने पर उसका एक ही काम होता है दाम वसूलना। हरीश रावत का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे, ऐसे पहले मुख्यमंत्री रहे जो मुख्यमंत्री रहते हुए स्टिंग कैमरे पर अपने ही प्रदेश को लूटने का लाइसेंस देते नजर आए। उन्होंने रावत पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप भी लगाया।

प्रदेश सरकार द्वारा देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, गैरसैंण कमिश्नरी जैसे निर्णय वापस लिए जाने संबंधी प्रश्न पर जोशी ने कहा कि हमारी नीति और दिशा स्पष्ट है। कुछ निर्णय ऐसे होते हैं, जो जनता की मांग के अनुसार करने होते हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाo देवेंद्र भसीन, महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!