Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

प्रकृति पूजन का प्रतीक है, उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला……… श्री नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 16 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने देहरादून मे “हरेला” लोक पर्व मनाया। उन्होने देहरादून में विभिन्न जगहों पर क्षेत्रीय विधायकों,भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व जनता के साथ वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर श्री बंसल ने सभी उत्तराखंड वासियों को लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं और बधाई दी। उनहोंने कहा की पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति का संवर्धन अति आवश्यक है। हम इसी से है, यह हमारी प्राण वायु है। उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने कहा कि प्रकृति पूजन का प्रतीक है, उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला। अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ जल, हिमालय तथा पर्यावरण आदि को बचाए रखने के लिए पेड़ों के महत्व को हम भली-भांति समझते हैं।
आइये, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि हर उत्तराखंडवासी एक पौधा अवश्य लगाए व उसका पालन-पोषण भी करे। पेड़ लगाने ही काफी नहीं, प्रदेश को हरा भरा एवं सुन्दर करने को उन पेड़ों का संरक्षण भी जरूरी है व इसमें जन सहभागिता की ज्यादा से ज्यादा जरूरत है। नरेश बंसल ने कहा कि इसका आह्नान आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने दिवंगत परिजनों और मित्रों की स्मृति एवं किसी भी शुभअवसर पर एक पौधा अवश्य लगायें। मुख्यमंत्री जी ने गाँव के प्रधान एवं क्षेत्रवासियों से इन पौधों के संरक्षण के लिए एक-एक, दो-दो पौधे गोद लेने का भी आह्वान किया है।
उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति भी इस अभियान मे भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि देहरादून जिले में आज लगभग 3 लाख 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। इसमें 60 हजार से अधिक फलदार पौधे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संकल्प व जिलाधिकारी देहरादून, उनकी टीम एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी बधाई दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!