Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र के गृहमंत्री के मुद्दे पर मचे बवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘हर अलायंस के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र जारी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री के मुद्दे पर मचे बवाल पर कहा, ‘हर अलायंस के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम है। महाराष्ट्र सरकार के लिए यह प्रोग्राम पुलिस के जरिए धन एकत्रित करना है जो जनता के हित में नहीं है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ऐसे मामले का बचाव कर रहे थे जो बचाने के लायक नहीं है।’ सोमवार को भी केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में इस मामले पर कहा था कि वहीं के गृह मंत्री वसूली कर रहे हैं और ये पूरा देश देख रहा है।

इससे पहलेराज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने  हाथ से मैला ढोने वालों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हम विकास की बात करते हैं, चांद और मंगल पर जाने की बात कर रहे हैं और हम उन्हें सुरक्षा के साधन मुहैया करवाने में असमर्थ हैं। यह हमारे देश के लिए शर्म की बात है कि हम अब तक उनके मौतों के बारे में बात करते हैं। मेरी समझ में नहीं आता कि हम उन्हें पर्याप्त सुरक्षा साधन क्यों नहीं मुहैया करवा सकते।’

कल की तरह आज भी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर करोड़ रुपये की वसूली के आरोपों पर हंगामे के आसार हैं। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आइपीएस ऑफिसर द्वारा लगाए गए आरोपों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मंगलवार को  सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार के नागरिकों की भारत में एंट्री को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!