Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
फिल्म-जगतमनोरंजन

प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को सेंसर बोर्ड से मिला ए-सर्टिफिकेट, लगभग 3 घंटे की होगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2023, गुरूवार, मुम्बई। दिसंबर का महीना बिग बजट फिल्मों के लिहाज से काफी खास है। एनिमल और सैम बहादुर के बाद अब फैंस की नजर प्रभास की मेगा बजट फिल्म सालार पर है, जो कि कुछ ही दिनों में थिएटर्स में एंट्री लेने वाली है। फिल्म एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है। कुछ सीन्स लोगों की भावनाओं को आहत न करें, इसके लिए सेंसर बोर्ड ने सालार पर कैंची चला दी है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी सालार: पार्ट 1- सीजफायर अगले हफ्ते के शुक्रवार को रिलीज हो रही है। एक्शन से भरपूर इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर बज बरकरार हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया, जिसे फैंस का मिक्स रिएक्शन मिला है। मल्टी लैंग्वेज में रिलीज होने वाली इस फिल्म में कुछ सीन हैं, जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड को इस पर कैंची चलानी पड़ी है।

मेकर्स की ओर से शेयर की गई इन्फॉर्मेशन के मुताबिक, सालार को ए-सर्टिफिकेट मिला है। मूवी का टोटल रनटाइम 2 घंटा 55 मिनट है। फिल्म में कुछ इंटेंस फाइट सीक्वेंस और टेरिफाइंग वायलेंस सीन्स हैं। ऐसे में मूवी को ए सर्टिफिकेट से नवाजा गया है, जिसका मतलब है कि ये फिल्म 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है। फिल्म सालार का  शाह रुख खान की डंकी से बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। डंकी राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी और सोशल मैसेज देने वाली फिल्म है। जबकि, सालार का जॉनर इसके बिलकुल उलट है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!