Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शहरी विकास एवं कोविड-19 प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के साथ रामनगर चिकित्सालय का किया निरीक्षण

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, रामनगर/हल्द्वानी (सूचना)। शहरी विकास एवं कोविड-19 प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के साथ रामनगर चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पीपीपी मोड पर संचालित रामनगर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थायें शीघ्र चुस्त दुरूस्थ करने के निर्देश चिकित्सालय प्रबन्धक को दिये।

बताते चले की रामनगर के सरकारी चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा इसे पीपीपी मोड पर दिया गया है। पीपीपी मोड पर दिये जाने के बाद भी मरीजो एवं क्षेत्रवासियो द्वारा उचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ न मिलने शिकायत करते हुए प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि चिकित्सालय में उचित स्वास्थ्य सुविधायें न मिलने के कारण मरीजों को प्राइवेट चिकित्सालयों में मंहगे दामों पर उपचार कराने हेतु मजबूर होना पड़ता है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं ठीक करते हुए मरीजों को उचित ईलाज मोहैय्या करने के निर्देश चिकित्सा प्रबन्धक को दिये। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने चिकित्सालय में ब्लड बैंक शुरू करने की स्वीकृति 2007 में मिल जाने व तीन माह पूर्व लाईसेन्स स्वीकृत के उपरान्त भी अभी तक ब्लड बैंक शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में ब्लड बैंक शुरू करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने चिकित्सालय प्रबन्धक को मरीजो का सिटी स्कैन भी कराने के निर्देश भी दिये साथ ही कहा मरीजों का सिटी स्कैन न करने पर कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कोविड के संक्रमण को देखते हुए रामगनर संयुक्त चिकित्सालय को शीघ्र ही 100 बेड का कोविड चिकित्सालय बनाने की कार्यवाही गतिमान है शीघ्र ही सरकार द्वारा इसकी स्वीकृत दे दी जायेगी। चिकित्सालय में ऑक्सीजन पाइप लाईन बिछाने का कार्य प्रगति पर है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार जनता की स्वास्थ्य के प्रति बेहद संजीदा है क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य उपचार देना सरकार की प्राथमिकता है चिकित्सालय में आने वाले मारजों को उचित उपचार दिया जायेगा। उन्होेने कहा कि रामनगर चिकित्सालय को कोविड चिकित्सायल घोषित करने के उपरान्त जरूरत के अनुसार ओपीडी अनियत्र शिफ्ट करके मरीजों का उपचार किया जायेगा। इसके उपरान्त मंत्री ने ऑर्चिड होटल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का मौका मुआयना किया। उन्होने सभी लोगों से कोविड वैक्सीन लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टेस्टिंग कराने के साथ ही वैक्सीनेशन कैम्प भी लगाये जायेगे।

रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार जनता की स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर है सभी को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा जनता कोविड के प्रति जागरूक रहें किसी प्रकार के लक्षण होने पर तुरन्त चिकित्सकों की सलाह ले तथा टेस्ट कराये। उन्होंने कहा कोविड संक्रमण का दौर चल रहा है सभी कोविड वैक्सीन लगाये।
निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, नोडल अधिकारी डाॅ० प्रशान्त कौशिक, जोनल मजिस्ट्रेट के.सी. उनियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी बी.एस. भाकुनी, भावना भट्ट, विरेन्द्र रावत, इन्दर रावत, भूपेन्द्र खाती, अशोक गुप्ता, मंयक तिवारी आदि मौजूद थे।

[box type=”shadow” ]कोविड-19 वैश्विक महामारी नियंत्रण जिला नैनीताल के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत लगातार अपने जिले के अस्पतालों में नज़र बनाये हुए हैं, नियमित जिलेभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , जिला अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं, यदाकदा कही से कोई अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर या कोई अस्पताल कोविड के मरीजों के इलाज में हीलाहवाली कर रहा है तो तत्काल कार्यवाही कर रहे हैं।

इसी क्रम में रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और स्थानीय जनता ने अवगत कराया कि राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मरीजों को सामान्य स्वास्थ्य सेवायें भी नहीं दे पा रहा है। और अस्पताल केवल रेफरल अस्पताल की तरह काम कर रहा है, उक्त शिकायत पर विधायी एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने आज “रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ” का औचक निरीक्षण किया।

जहाँ पर ब्लड बैंक शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी हुए 4 माह के बाद भी ब्लड बैंक नहीं चलने, कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों का सी टी स्कैन नहीं होने और आपातकाल की स्थिति में किसी मरीज के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा नहीं होने पर “शुभम सर्वम मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड” के प्रबंधक को जमकर फटकार लगाते हुए कहा जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिल सके इसके लिए सरकार ने अस्पताल पी पी पी मोड़ में चलाने का निर्णय लिया था स्वास्थ्य सेवायें बेहतर होने के उलटे और बदतर हो रही हैं जिनको वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और 7 दिन के भीतर ब्लड बैंक को सुचारू रूप से शुरू कर उनको सूचित करने के निर्देश दिए ।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने यह भी कहा यदि आवश्यकता पड़ी तो रामनगर अस्पताल को भी कोविड अस्पताल बनाने के लिए वो शासन से वार्ता करेंगे ।
अस्पताल संचालक कंपनी के प्रबंधक ने काबीना मंत्री बंशीधर भगत को आश्वस्त किया वह अस्पताल में कल से ही सीटी स्कैन शुरु करवा देंगे और 500 – 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले दो ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा ।

निरीक्षण के दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट वीरेंद्र रावत, इंद्र रावत ,अशोक गुप्ता ,जगमोहन बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट जोत सिंह अरोरा,मयंक तिवारी समेत उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० मणि भूषण पंत, नोडल कोविड केयर डॉ० प्रशांत कौशिक मौजूद रहे।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!