Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कालसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साहिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2021, रविवार, नई दिल्ली (जि.सू.का.)। जनपद के कोविड उपचार व्यवस्थाओं के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कालसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साहिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता का निरीक्षण कर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही स्थानीय नागरिकों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता, टेस्टिंग की स्थिति तथा कोरोना उपचार किट की उपलब्धता इत्यादि के बारे में जानकारी ली। क्षेत्रवासियों द्वारा टीकाकरण को आफलाइन करने का अनुरोध किया गया, जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बहुत जरुरी हो गया है कि टीकाकरण आफलाइन हो, क्योंकि आनलाइन में पंजाब, चण्ड़ीगढ़ से लोग टीका लगवाने चकराता आ रहे हैं। उन्होनें कहा कि सरकार इस दिशा में जल्द फैसला लेगी।

जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस आपदा के समय में मुख्यमंत्री लगातार स्वयं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मॉनिटर कर रहे हैं। कोविड संक्रमण के प्रति ग्रामीण क्षे़त्रों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से मौजूद एैलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं युनानी अस्पतालों एवं डिस्पेंसरी इत्यादि को कोविड उपचार सुविधाओं से लेस किया जा रहा है। इस प्रकार ना सिर्फ कोविड महामारी जनित वर्तमान आवश्यकताओं बल्कि भविष्य में भी हम किसी स्वास्थ्य इमर्जेंसी से निपट के लिए ग्रामीण स्तर तक मजबूत स्वास्थ्य नेटवर्क विकसित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कालसी में 6 चिकित्सक मौजूद हैं। यहाँ मंत्री द्वारा 20 बैड भेजे गये हैं, जिसके बाद अब यह अस्पताल 35 बैड का हो गया है। अस्पताल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० गरिमा भट्ट ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे मशीन एवं कंसंट्रेटर के साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट लगाये जाने की नितान्त आवश्यकता है। मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री ने वार्ता कर इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेंगे। उन्होंने ब्लाक प्रमुख मठौर सिंह के अनुरोध को स्वीकारते हुए दूरभाष पर स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी से वार्ता की और कहा कि इस अस्पताल को जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाऐगा। इसके बाद मंत्री ने टीकाकरण स्थल का भी निरीक्षण किया और टीका लगाने आये व्यक्तियों से उनका हाल जाना।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि इस अस्पताल में 60 से 70 की ओपीडी प्रतिदिवस होती है। उन्होनें अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेनपावर उपलब्ध कराने का अनुरोध कोविड प्रभारी मंत्री से किया। वर्तमान में इस अस्पताल में कुल 6 डाक्टर तैनात हैं। यह अस्पताल 180 गाँवों का केन्द्र है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने मंत्री ने अनुरोध किया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण आफलाइन मोड में इस अस्पताल में भी किया जाए।

चकराता पहुँचने पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन माह में प्रदेश में 800 से अधिक आईसीयू बैड बढ़ायें हैं और सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक गम्भीर है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० केएस चैहान ने बताया कि अस्पताल में 10 बैड उपलब्ध हैं, जिसमें 5 बैड कोविड के लिए आरक्षित किये गये हैं। डिजीटल एक्सरे मशीन भी उपलब्ध है और अस्पताल का नया भवन बनाया जाना अति आवश्यक है। मंत्री ने प्रसुति कक्ष का निरीक्षण किया और वहाँ पर जच्चा-बच्चा के हाल जाने। उन्होंने अस्पताल में टीकाकरण किये जाने के लिए अपर सीएमओ को निर्देशित किया। मंत्री को स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि छावनी क्षेत्र में होने के कारण अस्पताल का पुर्ननिर्माण नहीं हो पा रहा है। जिस पर मंत्री द्वारा जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया से वार्ता की गयी और कहा कि उप जिलाधिकारी चकराता से समन्वय स्थापित करते हुए अस्पताल के निर्माण हेत कार्यवाही की जाए।

पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रताप सिंह रावत ने कहा कि चकराता में पेयजल की किल्लत होने के कारण अत्यधिक परेशानी हो रही है। उनके द्वारा बताया गया कि जाड़ी एवं कण्डार से पेयजल योजनाऐं संचालित हैं किन्तु छावनी क्षेत्र को छोड़कर किसी अन्य को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। मंत्री ने दूरभाष पर जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया को कहा कि सरकार द्वारा लैंसडाउन एवं रानीखेत कैंट के लिए जिस प्रकार पेयजल योजनाऐं स्वीकृत की है, इसी प्रकार छावनी क्षेत्र को पेयजल योजना की आवश्यकता होने पर वह राज्य सरकार को प्रस्ताव भेंजे, हम पेयजल मंत्री से इस सम्बन्ध में वार्ता करेंगे।

जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने कहा कि देहरादून जनपद के प्रभारी मंत्री जिस सक्रियता के साथ लगातार जनपद में चारों ओर स्वयं पहुँच कर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व चल रही राज्य की भाजपा सरकार कोविड महामारी के इस दौर में जन स्वास्थ्य के लिए कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री के चकराता-जौनसार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी एवं निरीक्षण कार्यक्रम स्वागत करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश भी दिया है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया, एसीएमओ दिनेश चैहान, भाजपा नेता प्रताप सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबीता चैहान, मीरा जोशी, प्रधान नीलम सवई, मण्डल अध्यक्ष अमर सिंह चैहान, मण्डल अध्यक्ष दाता राम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, भीम सिंह, रितेश असवाल, केशर चैहान, नरेश चैहान, कमलेश भट्ट, कृपाल सिंह नेगी, कलम सिंह चैहान आदि उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.