Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
फिल्म-जगतमनोरंजन

रिलीज हुआ ‘ओह माय गॉड 2’ का दमदार टीजर, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी ने मचा दी धूम

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होने के बाद से ही अक्षय कुमार और उनकी ये आने वाली फिल्म दोनों की सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोगों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। टीजर को देखने के बाद से लोग अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 से कुछ झलकियां सामने आई थीं। फिल्म के इन क्ल्पिस को देखकर लोगों ने फिल्म मेकर्स और अक्षय कुमार को काफी सारी नसीहतें दी थीं। लोगों ने मेकर्स से साफ कहा था कि फिल्म के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए क्योंकि ये फिल्म भी लोगों की धार्मिक भावनाओं पर आधारित है और धर्म को लेकर कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

धर्म और धार्मिक भावनाओं को लेकर काफी सारी बातें होने के बाद अब फिल्म मेकर्स ने इस मूवी का टीजर रिलीज कर दिया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। टीजर की शुरुआत एक खास डायलॉग से होती है जिसमें कहा जाता है- ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहे वो नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक शांति करण मुदगल। तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है। अक्षय कुमार ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा है- रख विश्वास, ओह माय गॉड 2 की टीजर आउट हो गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के टीजर में पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं जिनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें कि ओह माय गॉड 2 के साथ ही फिल्म गदर 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आयेंगी। ऐसे में थिएटर्स में इन दोनों फिल्मों का क्लैश हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!