Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
फिल्म-जगतमनोरंजन

दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ का दमदार टीजर जारी

अभिनेता मध्यम-वर्गीय बैंकर की भूमिका में आए नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 अप्रैल 2024, मुम्बई। साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लकी भास्कर को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे होने पर फिल्म से अपना पहला लुक जारी किया था। वहीं अब फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने लकी भास्कर का मजेदार टीजर जारी किया है, जिसमें बॉम्बे के मगाडा बैंक में एक कैशियर के रूप में दुलकर के चरित्र की एक झलक पेश की गई है।

टीजर में फिल्म की कहानी की छोटी से झलक देखने को मिली। टीजर वीडियो में दिखाया गया कि भास्कर बने दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका निभाते हैं, जो फिल्म में एक काल्पनिक मगध बैंक में काम करते हैं। ऐसा लगता है कि वे रोज-रोज जागने, कपड़े पहनने, ट्रैफिक से बचने और कभी-कभी बैंक में जाकर केवल सिर हिलाने से थक चुके हैं। वे एक आम व्यक्ति हैं, जो अपना पूरा दिन दूसरों के लिए पैसा गिनने में बिताते हैं, लेकिन एक दिन उनके पास अचानक बहुत सारा पैसा आ गया, जिससे सभी को आश्चर्य हुआ कि उन्होंने यह पैसा कैसे कमाया।

टीजर में मीनाक्षी चौधरी को उस महिला के रूप में भी दिखाया गया है, जिससे दुलकर प्यार करते हैं। इससे पहले इस साल फरवरी में दुलकर ने फिल्म से अपना पहला लुक साझा किया था, जिसमें उन्होंने चश्मे के साथ फॉर्मल कपड़े पहने थे। पोस्टर में 100 रुपये के कई नोट भी रखे हुए थे और इधर-उधर पड़े हुए थे, जिसमें उनका किरदार गंदगी के बीच घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। अभिनेता के रेट्रो लुक को देखते हुए प्रशंसक फिल्म की कहानी के बारे में कुछ और जानने के लिए उत्सुक थे।

वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो सीथारा एंटरटेनमेंट द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के सहयोग से निर्मित यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!