Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
फिल्म-जगत

‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर-टीजर हुआ रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 अप्रैल 2026, देहरादून। होम्बले फिल्म्स ने एक बार फिर पौराणिक कथाओं को भव्य अंदाज़ में पेश करने की तैयारी कर ली है। ‘केजीएफ’, ‘सालार’ और ‘कांतारा’ जैसी सफल फिल्मों के बाद अब स्टूडियो ने परशुराम जयंती के मौके पर अपनी नई फिल्म ‘महावतार परशुराम’ की पहली झलक जारी कर दी है। यह फिल्म उनके महत्वाकांक्षी ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा है, जो भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित एक विस्तृत एनिमेटेड श्रृंखला है।

सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और टीजर साझा किया। पोस्टर को हिंदी, अंग्रेज़ी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर लाया जाएगा। टीजर में परशुराम के तेजस्वी और उग्र रूप की झलक दिखाई गई है, जो अधर्म के खिलाफ उनकी शक्ति को दर्शाती है।

मेकर्स ने अपने संदेश में लिखा कि जब-जब धर्म कमजोर होता है, तब एक शक्तिशाली अवतार जन्म लेता है। फिल्म को लेकर जारी इस झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। इससे पहले ‘महावतार नरसिम्हा’ को मिली सराहना के बाद अब इस नई किस्त से भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, ‘महावतार परशुराम’ को दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना है, हालांकि इसकी सटीक तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। फिल्म में हाई-क्वालिटी विजुअल इफेक्ट्स और भव्य एनीमेशन देखने को मिल सकते हैं, जिसकी झलक टीजर में साफ नजर आती है।

प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं से जोड़ना है, लेकिन एक ऐसे आधुनिक और आकर्षक अंदाज़ में, जो नई पीढ़ी को भी पसंद आए। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार कर रहे हैं, और इसे लेकर दर्शकों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!