Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

यूजेवीएनएल, यूपीसीएल और पिटकुल के कर्मचारियों की 6 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल की संभावनायें

  • जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एक महत्वपूर्ण बैठक कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में ली।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अक्टूबर, 2021, रविवार, हल्द्वानी(सू.वि.)। यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड), यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) और पिटकल (पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) के कर्मचारियों की छ: अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एक महत्वपूर्ण बैठक कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में ली।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने तैयारियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि तीनों निगमों में कामकाज निर्बाध और सहज ढंग से संचालित कराने के लिए सभी बिजली घरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये जाए तथा ऐसे इंतजाम हो कि निगमों में किसी भी तरह का व्यवधान पैदा न हों। उन्होंने जनपद में स्थित यूपीसीएल के सभी 30 बिजली घरों तथा पिटकुल चारों बिजली घरों के सफल संचालन हेतु कम से कम दो-दो विशेषज्ञ कार्मिकों की तैनाती के साथ ही सहयोग हेतु पॉलीटैक्निक डिप्लोमा एवं आईटीआई डिप्लोमा धारकों की सहायक स्टाफ के रूप में तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने पॉलीटैक्निक एवं आईटीआई पास व्यक्तियों को सम्बन्धित बिजली घरों का भ्रमण कराते हुए बिजली घर की सम्पूर्ण तकनीकि जानकारियाँ मुहैया कराने के निर्देश मुख्य अभियंता विद्युत को दिये। उन्होंने बिजली घरों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकतम विद्युत व्यवस्था पर आधारित पेयजल आपूर्ति क्षेत्रों से सम्बन्धित बिजली घरों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने हेतु पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन से समन्य स्थापित करने के साथ ही बाहरी राज्यों से मिलने वाली तकनीकि सपोर्ट हेतु शासन स्तर पर समन्वय बनाने के निर्देश दिये।

बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, गौरव चटवाल, रवेन्द्र सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत डीसी पाण्डे, अधीक्षण अभियंता एलएम बिष्ट, तरूण कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विशाल कुमार सैक्सेना, प्रधानार्चा राजकीय पॉलीटैक्निक नैनीताल पीआर पटेल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!