Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

चर्चित स्टिंग प्रकरण : फरार चल रहे तत्कालीन डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव की हुई गिरफ्तारी 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 4 नवम्बर 2023, पौड़ी। पुलिस ने जिला मुख्यालय पौड़ी के शिक्षा विभाग के चर्चित स्टिंग प्रकरण मामले में दो गिरफ्तारी के बाद आज तीसरी गिरफ्तारी कर ली है। आपको बता दें कि यह तीसरी गिरफ्तारी तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO माध्यमिक) हरेराम यादव की हुई है। हरेराम यादव तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस ने देहरादून से यह गिरफ्तारी की। इससे पहले इस मामले में पुलिस बीते गुरुवार को पौड़ी के तत्कालीन सीईओ मदन सिंह रावत को गिरफ्तार कर 14 दिन की रिमांड पर सुद्धोवाला जेल भेज चुकी है। जबकि एक अन्य आरोपी पटल सहायक दिनेश गैरोला की बीते 15 अक्तूबर को ही गिरफ्तारी हो चुकी है। तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO माध्यमिक) हरेराम यादव को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह गिरफ्तारी के डर से सरेंडर करने के लिए कोर्ट जा रहे थे।

यह है पूरा मामला 

दरसल पौड़ी कोतवाली में 7 दिसंबर 2022 को वीडियो स्टिंग मामले में पौड़ी के तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) मदन सिंह रावत, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) माध्यमिक हरेराम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण को लेकर पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी ने पुलिस को शिकायती पत्र देने समेत स्टिंग का वीडियो दिया था। जिसमें शिक्षा विभाग के अफसर को पैसे का लेन-देन करते दिखाया गया था।

पौड़ी पुलिस को शिकायत मिलने के बाद इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने शिक्षा विभाग के इस वीडियो की सत्यता की जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला भेजा। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर शासन से परमिशन मांगी गई। बताया गया कि इस बीच आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय की भी शरण ली।

लेकिन कोर्ट ने अंतरिम जमानत के प्रार्थना पत्र को भी खारिज कर दिया। साथ ही कोर्ट ने 6 सप्ताह की मोहलत देते हुए कहा कि कोर्ट में सरेंडर करते हुए रेगुलर बेल मांगें। जिस पर बीते 26 सितंबर को 6 सप्ताह की भी समय सीमा पूरी हो गई। जिसके बाद बीते 15 अक्तूबर को पौड़ी पुलिस ने इस चर्चित स्टिंग मामले में पटल सहायक दिनेश गैरोला के रूप में पहली गिरफ्तारी की थी। जबकि कल यानी 02 नवम्बर को पुलिस ने दूसरे आरोपी तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मदन सिंह रावत की गिरफ्तारी की। वहीं आज पौड़ी पुलिस इस मामले के तीसरे आरोपी तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!