Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

पिता महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की चैट वायरल होने पर बोली पूजा भट्ट : “वो फॉरवर्डेड मैसेज थे, मुझे भी मिले थे”

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2020, सोमवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में एक के बाद एक तथ्य सामने आ रहे हैं। हाल ही में महेश भट्ट और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट वायरल हो गई थी, जिसके बाद लोग महेश भट्ट पर सवाल उठा रहे थे। हालांकि, इस मामले में अब महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान और बेटी पूजा भट्ट फिल्ममेकर के सपोर्ट में आ गए हैं। पूजा भट्ट ने रिया चक्रवर्ती को भेजे गए मैसेज को फॉरवर्ड मैसेज बताया और कहा कि वो ऐसे मैसेज सभी को भेजते हैं। यहां तक कि पूजा भट्ट ने अपने चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

पूजा भट्ट ने महेश भट्ट की ओर से भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट करते हुए कहा है कि उन्होंने वो ही मैसेज मुझे भी भेजे थे और वो ही मैसेज उन्होंने कई और लोगों को भेजे थे। पूजा भट्ट का कहना है कि यहां तक कि फिल्ममेकर ने वो मैसेज ट्वीट भी किया था और वो एक फॉरवर्डेड मैसेज है। पूजा भट्ट ने ट्वीट में बताया कि 9 जून को उन्होंने अपने फोन लिस्ट के लोगों को भेजा था और ये ही मैसेज उन्होंने 26 जून को पोस्ट किया था।

अपने ट्वीट में पूजा भट्ट ने एक चैनल पर गुस्सा जाहिर किया था, जिस चैनल ने महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के मैसेज को एक्सप्लोसिव बताया था। पूजा ने लिखा- ‘चैनल जिस मैसेज को मोस्ट एक्सप्लोसिव बता रहे हैं। वो मैसेज मेरे पापा ने मुझे भी भेजा था मेरे साथ और भी अनगिनत लोगों को भी उसी दिन (9 जून) को भेजा था। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी पोस्ट किया था। अपने फैक्ट्स को सही करें।’

इसके बाद महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी पूजा भट्ट के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूजा का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने भी अपने चैट बॉक्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और कहा है कि ये ही मैसेज उन्हें भी प्राप्त हुआ था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हमें भी इस तरह के मैसेज रोज मिलते हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी अपना गुस्सा व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!