Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
राजनैतिक-गतिविधियाँ

जेएनयू के छात्र शरजील के देशद्रोही बयान के खिलाफ बिहार में सियासी पार्टियां एकजुट – देशद्रोही पर कार्रवाई करे सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका। 28 जनवरी, 2020 (मंगलवार)। जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (JNU) के छात्र शरजील इमाम (Sharjeel Imam) के देशद्राेही बयान (Anti National statement) को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू है। सभी सियासी पार्टियां उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहतीं हैं। बिहार के जहानाबाद के मूल निवासी शरजील के पिता अकबर इमाम (Akbar Imam) सत्‍ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता रहे तथा उसका भाई जहानाबाद से पूर्व सांसद अरुण कुमार का करीबी माना जाता है। हालांकि, जेडीयू ने भी उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देशविरोधी बयान से भड़का विवाद, एफआइआर दर्ज

विदित हो कि शरजील इमाम ने बीते दिनों अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय (AMU) में दिए अपने भाषण में असम (Assam) को शेष भारत को अलग करने की बात कही थी। उसने कहा था कि असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है। इसके बाद अलीगढ़ व असम में उसके खिलाफ देशद्रोह व धर्म के आधार पर वैमनस्‍यता फैलाने सहित कई संगीन आरोपों में एफआइआर (FIR) दर्ज किए गए। फिलहाल वह भूमिगत (Underground) हो गया है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी (Raid) कर रही है। उसका अंतिम लोकेशन पटना में मिला है।

केसी त्‍यागी ने बताया उत्‍तेजना फैलाने वाला विध्‍वसंक बयान

शरजील इमाम के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी त्‍यागी (KC Tyagi) ने उसे उत्‍तेजना फैलाने वाला तथा विध्‍वंसक बताया। उन्‍होंने कहा कि इससे शांतिपूर्ण आंदाेलन भी बदनाम हुआ है। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन (Rajeev Ranjan) ने भी शरजील पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्‍होंने कहा कि इसमें बिहार सरकार केंद्र सरकार को हर संभव मदद करेगी।

आरके सिन्‍हा बोले: देश के खिलाफ साजिश बर्दाश्‍त नहीं

सरजील इमाम के बयान को देशद्रोही बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आर के सिंह (RK Singh) ने कहा कि देश की एकता व अखंडता (Unity and Integrity) के खिलाफ साजिश बर्दाश्‍त नहीं की जा सकती। उन्‍होंने कहा कि असम को देश से अलग करने की मांग कभी मोहम्‍मद अली जिन्ना ने भी किया था। उन्‍होंने शरजील जैसे तत्‍वों को भारत विरोधी ताकतों से धन व समर्थन मिलने का आरोप लगाया। शाहीनबाग के आंदोलन पर भी टिप्‍पणी करते हुए कहा कि वहां के लोग चाहते हैं कि भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे। बीजेपी के राकेश सिन्‍हा ने भी कहा कि असम को जिन्‍ना भी पाकिस्‍तान में शामिल करना चाहते थे।

कांग्रेस ने कहा: पाताल से भी खोजकर निकाले पुलिस

कांग्रेस (Congress) ने भी शरजील के भाषण को देशद्रोही बताया। कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर (Rajesh Rathod) ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ऐसे बयानों को किसी धर्म या सम्प्रदाय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। असम देश के अखंड भाग है, इसे अलग करने की बात करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जानी चाहिए। असम तो बड़ी बात है, हम देश की एक इंच भूमि भी नहीं देंगे। पुलिस उसे पाताल से भी खोजकर निकाले।

आरजेडी की मांग: कड़ी कार्रवाई करे सरकार

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने भी कहा कि ऐसे देश विरोधी बयान का पार्टी विरोध करती है।  शरजील इमाम के खिलाफ राज्‍य व केंद्र की सरकारों को कड़ी करवाई करनी चाहिए।

शरजील की मां बोली: मेरा बेटा निर्दोष

इस बीच शरजील की मां अफशां रहीम ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उनका बेटा निर्दोश है। पुलिस भी पूरे परिवार को बेवजह परेशान कर रही है। परिवार को लगातार धमकियां भी मिल रहीं हैं। देश के कानून में आस्‍था व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने शरजील से भी सरेंडर की अपील की है। साथ ही कहा है कि उनके मानवाधिकारों का भी उल्लंघन नहीं किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!