Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता का विवादित वीडियो से गरमा गई सियासत

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया के एक वीडियो से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल इस वीडियो में उमा ने प्रदेशवासियों के लिए अशोभनीय टिप्पणी की है। इसके लिए हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है।

यह वीडियो सोमवार को सामने आया, जिसमें उमा प्रदेशवासियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही हैं। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी आप प्रवक्ता के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि उमा सिसोदिया के इस बयान से आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड और यहां के निवासियों के प्रति सोच स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता आगामी चुनाव में आप को इस बयान का जवाब खुद देगी।

वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बयान को शर्मनाक बताते हुए चेतावनी दी है कि अगर आप प्रवक्ता ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो 16 जुलाई को वह दून में आप कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे।

आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया का कहना है, मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। मैंने यह उनके लिए कहा था, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति से अपना हित निकालने के लिए जुड़े रहते हैं। मैं उत्तराखंडी हूं। अपनों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाती रहूंगी। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की ओर से उत्तराखंड में सरकार बनने पर हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की गारंटी के बाद से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

कोठियाल ने कहा कि आप की ओर से मुफ्त बिजली देने की गारंटी के पीछे पूरा होमवर्क है। यह एक ऐसा माडल है, जो पूरी तरह कैलकुलेट किया गया है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि आप कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से आमजन को अवगत कराएंगे। इस दौरान आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!