Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तर-प्रदेश

यूपी में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल और भारतीय जनता पार्टी संगठन में फेरबदल की अटकलबाजी कई दिनों से इंटरनेट मीडिया पर जारी है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का राजधानी लखनऊ में एक दिवसीय प्रवास बदलाव की अटकलों को और हवा दे गया। अफवाहों की भरमार ने भाजपाइयों की बेचैनी बढ़ा दी। वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यालयों के फोन दिन भर तमाम चर्चाओं की पुष्टि करने के लिए घनघनाते रहे। पार्टी नेतृत्व की ओर से अफवाहों में कोई सच्चाई न होने की जानकारी दी जाती रही, परंतु अटकलों का दौर देर जारी है।

यूपी मंत्रिमंडल और बीजेपी संगठन में फेरबदल की अटकलों के केंद्र में गत दिनों नौकरशाह से रातोंरात विधान परिषद में सदस्य बनाए गए अरविंद शर्मा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अधिकारी रहे अरविंद शर्मा राजनीतिक चोला पहनने के पहले दिन से चर्चा में हैं। उनको लेकर कभी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ जल्द ही दिलाए जाने की चर्चा चलती है, तो कभी कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने की। इंटरनेट मीडिया में उनको उप मुख्यमंत्री, गृहमंत्री से लेकर वित्त और औद्योगिक विकास जैसे विभागों का जिम्मा सौंपे जाने की चर्चा कमोबेश लगातार बनी रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके कामकाज की सराहना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लंबी मुलाकात से अब एक बार फिर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की चर्चाएं गर्म हो गईं हैं।

कोरोना महामारी व पंचायत चुनाव के बाद से अन्य कई अटकलों को भी पंख लगने लगे। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों से राजधानी का सियासी माहौल गर्मा गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष और स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा चलाने वालों ने 28-29 में मंत्रिमंडल विस्तार के कयासों को खूब हवा देने का काम किया है। आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी होने की चर्चा भी इंटरनेट मीडिया पर बहुत तेजी से फैल रही है।

सूत्रों का कहना है कि कोरोना महामारी से बिगड़े हालात के बीच सरकार या संगठन में बदलाव की कोई संभावना नहीं दिखती है। अलबत्ता स्थिति सामान्य होने पर विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सामाजिक समीकरण साधने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी बदलाव की चर्चाओं को बेबुनियाद बताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!