Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तराखण्ड

अज्ञात शव की पहचान और आरोपी युवक तक पहुंची पुलिस

26 जुलाई को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों में मिला था अज्ञात युवती का कंकाल व कपड़े

अलग संप्रदाय बना शादी में रोड़ा, आरोपी युवक ने फरवरी में की थी अन्य युवती से शादी

हरिद्वार। बीते 26 जुलाई को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों के बीच गड्डे में मिला अज्ञात युवती का कंकाल तमाम समाचार पत्रों में सुर्खियां बना था। कंकाल की पहचान न हो पाने पर पुलिस टीम ने आसपास के थानों से दर्ज की गई गुमशुदगियों का मिलान किया गया लेकिन डाटा मैच न होने के कारण शव की पहचान एक मुश्किल टास्क साबित हो रहा था। 30 जून को रामप्रसाद पुत्र सलेखू हाल निवासी रावली महदूद द्वारा थाना सिड़कुल में जाकर अपनी पुत्री रवीना के 11 जून से लापता होने एवं आस पड़ोस व मुल पते कीरतपुर बिजनौर में तलाश करने के बाद भी न मिलने की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज करायी गई।

जांच में जुटी कोतवाली रानीपुर, थाना सिड़कुल व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मृतका के पुराने सिम की सीडीआर से सामने आए तमाम किरदारों से अनेक दौर की पूछताछ के पश्चात सिड़कुल की एक कम्पनी में बतौर सुपरवाईजर काम कर रहे मृतका के प्रेमी पुनीत निवासी धामपुर बिजनौर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे घटना का खुलासा हुआ। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा मृतका के विभिन्न पहचान पत्र भी बरामद किये गए। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि ब्लाइंड केस में मृतका की पहचान कर अभियुक्त तक पहुंची टीम ने बेहद शानदार टीम वर्क दिखाया है, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता रही।

ये था हत्या का कारण-

मृतका व अभियुक्त के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम सम्बन्ध थे किन्तु अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण परिजन दोनों के विवाह के लिए राजी नही थे। रिश्ता न हो पाने पर आरोपी पुनीत ने फरवरी माह में किसी अन्य युवती से शादी कर ली थी और मृतका रवीना की भी सगाई हो चुकी थी किन्तु शादी के बाद भी अभियुक्त पुनीत मृतका को कहीं और शादी करने से मना करते हुए प्रेम सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। दबाव से तंग आकर मृतका द्वारा पुराना सिम बदलने तथा नया सिम चलाने पर कथित प्रेमी ने तैश में आकर रवीना को 11 जुलाई को सुनसान जगह पर ले गया और हत्या कर दी।

पुलिस टीम कोतवाली रानीपुर-

1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- व.उ.नि. नितिन चौहान
3- उ.नि. नंदकिशोर ग्वाड़ी
4- उ.नि. मनोज सिरोला
5- उ.नि. यशवीर नेगी
6- कां. दीप गौड़
7- कां. विवेक गुसांई
8- कां. रविन्द्र
9- कां. अजीतराज

पुलिस टीम थाना सिड़कुल-
1- थानाध्यक्ष नरेश राठौर
2- उ.नि. इन्दर सिंह गड़िया

पुलिस टीम सीआईयू हरिद्वार-

1- निरीक्षक विजय सिंह
2- उ.नि. पवन डिमरी
3- अ.उ.नि. सुन्दर
4- हे.का. पदम
5- कां. वसीम
6- कां. हरवीर
7- कां. उमेश

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!