Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डनैनीताल

होटल में चल रहे अवैध कैसीनो पर पुलिस का छापा, चार लाख नकदी के साथ 45 गिरफ्तार 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 सितम्बर 2023, नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड स्थित होटल में चल रहे कैसीनो से पुलिस ने देर रात चार लाख की नकदी के साथ 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12 महिलायें भी शामिल हैं जो जुआ खेल रहे लोगों को शराब परोस रहीं थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं होटल का मैनेजर छापे के बाद से फरार है। पकड़े गए सभी लोग दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, फरीदाबाद, हरियाणा और यूपी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने मंगलवार को यहां पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में तल्लीताल पुलिस ने सोमवार देर रात डोलमार स्थित होटल रिवर व्यू में छापा मारा।

छापे के दौरान होटल में अवैध रूप से चल रहे कैसोनी का पर्दाफाश हुआ। सामने पुलिस को देख कैसीनो में जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। एक व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहा जबकि पुलिस ने 12 युवतियों समेत 33 आरोपियों को पकड़ लिया। एसएसपी मीणा ने बताया कि कैसीनो संचालक इंद्रापुरम, गाजियाबाद (यूपी) निवासी सूरज पाल गुप्ता समेत 33 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौके से चार वाहन भी बरामद हुए हैं जिन्हें सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

एसएसपी मीणा ने बताया कि छापे के दौरान कैसीनो के फड़ से चार लाख रुपये नकद बरामद किए। साथ ही पकड़े गए लोगों की तलाशी में उनके पास से एक लाख 68 हजार रुपये मिले। 3692 कैसीनो चिप्स, ताश की आठ गड्डियां व अलग-अलग ब्रांड की शराब की 12 बोतल और अन्य सामान बरामद किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जिले के सभी होटलों व रिजॉर्ट पर नजर बनाए हुए है। कहीं भी अवैध रूप से जुआ खेलने व अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत मिली तो ठोस कार्रवाई होगी। बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग से भी मदद मांगी जा रही है। एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस टीम की ओर से कैसीनो में 33 लोगों की गिरफ्तारी सराहनीय है।

कहा कि टीम को 2500 रुपया नकद इनाम दिया जा रहा है। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी, एसओ तल्लीताल रोहिताश सागर, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व एसओजी प्रभारी राजबीर नेगी समेत 20 लोग टीम में मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि डोलमार स्थित रिवर व्यू होटल का स्वामी कौन है इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!