Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने चलाई लाठियाँ, नहर में कूदे कई युवक

टनकपुर में भी युवाओं का प्रदर्शन शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2022, शुक्रवार, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवकों का प्रदर्शन जारी है।अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की तो भगदड़ मच गई। इस बीच लाठीचार्ज से बचने के लिए कई युवक नहर में कूद गए। हल्द्वानी के साथ ही टनकपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए खदेड़ा। यहां तिकोनिया के पास युवकों ने जाम लगाया तो पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। लाठी चार्ज से बचने के लिए यहां कुछ युवक नहर में कूद गए।

कुछ युवक चोटिल हुए हैं लेकिन हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई अनहोनी की सूचना नहीं है। युवाओं के भारी विरोध के चलते पूरे शहर में भारी फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इसी बीच योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।  लोहाघाट में भी युवा अग्निपथ भर्ती के विरोध में उतरे। बीते गुरुवार को भी  नैनीताल जिले के गरमपानी, खैरना, मझेड़ा, कफुल्टा, गरजोल, सीमा, व्यासी के युवाओं ने मुख्य बाजार में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की थी। तीन दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने युवाओं से विरोध प्रदर्शन रोकने की अपील की थी। योजना के बारे में बातचीत में उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना में युवाओं का अहित नहीं, हित होगा। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को यह लगता है कि चार साल की भर्ती के बाद उनके लिए नौकरी के अन्य अवसर समाप्त हो जाएंगे, उनके लिए समायोजन करने की बात भी लगभग सभी प्रदेशों ने जारी कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!