Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

पुलिस को फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्‍यागी की आखिरी लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अगस्‍त 2022, सोमवार, देहरादून। नोएडा के ओमेक्‍स ग्रेंड सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले में फरार श्रीकांत त्‍यागी की लोकेशन उत्‍तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार में पाई गई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है। संभावित ठिकानों पर खोज की जा रही है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की फुटेज से हरिद्वार में होने की जानकारी मिली है। ऋषिकेश में उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस हुई है। उत्तराखंड पुलिस इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की पूरी मदद कर रही है।

श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में बताई जा रही थी

ऋषिकेश के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी का कहना है कि नोएडा पुलिस ने फोन करके श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बारे में मदद मांगी थी। श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में बताई जा रही थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सैनी ने बताया कि बीते रोज सुबह नोएडा पुलिस का फोन आया था। उसके बाद बीते रोज ही दिन में 2:30 बजे फिर नोएडा पुलिस का फोन आया कि हम लोग नहीं आ रहे हैं।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि संभवत श्रीकांत त्यागी की लोकेशन कहीं और मिलने के कारण नोएडा पुलिस यहां नहीं पहुंची।

वहीं हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने इस मामले से इनकार किया है। उनका कहना है कि इस संबंध में नोएडा पुलिस ने भी उनसे कोई संपर्क नहीं साधा है और श्रीकांत त्यागी के हरिद्वार में दिखने की भी अभी तक कहीं से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

भाजपा नेता का शुक्रवार को ओमेक्‍स ग्रेंड सोसायटी की एक महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। करीब दो मिनट के वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए दिख रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!