Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा>>सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी>>टैक्स चोरी रोकने को AI का सहारा, मुख्य सचिव ने 4-5 महीने में एआई बेस्ड मैकेनिज्म तैयार करने के दिए निर्देश>>हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद, अब तक 2.38 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>देहरादून में बारिश से बड़ा हादसा, करगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहा, लोगों में दहशत>>‘असुर 3’ की तैयारियां तेज, सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग; नई एक्ट्रेस की होगी एंट्री>>असम में बाढ़ से हाहाकार,मृतकों का आंकड़ा 100 पहुंचा, कई जिलों में अब भी हालात गंभीर>>शिव घाट पर स्नान के दौरान कांवड़िया बेहोश, SDRF ने River Ambulance से पहुंचाया मेडिकल कैंप>>2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’>>उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप>>हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम>>14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम>>मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
देश

पुलिस के कुत्‍तों का तबादला, भाजपा ने किया कटाक्ष, कहा- कुत्‍तों को भी नहीं बख्‍शा

मध्‍य प्रदेश में पुलिस के कुत्‍तों का तबादला, भाजपा ने किया कटाक्ष, कहा- कुत्‍तों को भी नहीं बख्‍शा

मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है।

भोपाल, मध्‍यप्रदेश की कांग्रेस सरकार की भाजपा नेताओं द्वारा खूब आलोचना की जा रही है। दरअसल, राज्‍य सरकार ने यहां से 23वीं वाहनी विशेष सशस्त्र बल में कुत्‍तों समेत 46 हैंडलर के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें स्निफर, नार्को और ट्रेकर कुत्‍ते शामिल हैं। इन्‍हें विभिन्‍न जिलों में नियुक्‍त करने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। तबादलों की इस सूची से मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह जिला भी अछूता नहीं रहा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार के वश में हो तो वह भूमि और आसमान तक का सौदा कर ले। उन्‍होंने ट्वीट किया है कि ‘हाय रे बेदर्दी कांग्रेस सरकार कुत्तो को तो छोड़ देते … ! पुलिस विभाग ने किए कुत्तो के थोकबंद तबादले. कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का वश चले और कोई माल देने वाला मिल जाए तो वो जमीन और आसमान का स्वयं के व्यय पर तबादला कर दे।’

भाजपा के राज्‍य उपाध्‍यक्ष विजेश लुणावत ने आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि ‘ वाह री कमलनाथ सरकार तबादला उद्योग में कुत्तों को भी नही छोड़ा। मध्यप्रदेश में डॉग स्क्वाड के ट्रांसफर।’ छिंदवाड़ा, सतना और बेतुल से तीन स्‍निफर डॉग्‍स को मुख्‍यमंत्री के भोपाल स्‍थित आवास में नियुक्‍त किया गया है। राज्‍य सरकार के इस कदम की भाजपा की ओर से कड़ी निंदा की जा रही है।

View image on TwitterView image on Twitter

शुक्रवार को भाजपा ने मध्‍यप्रदेश सरकार की आलोचना की थी जब पंचायत सचिव की जगह सरपंच के तबादले का आदेश जारी हो गया था। देवतालाब के विधायक गिरिश गौतम ने कहा कि रेवा जिला पंचायत शिवपुरा की इंचार्ज विभा द्विवेदी की जगह सरपंच बिहारी लाल पटेल का तबादला कर दिया गया। उन्‍होंने कहा, ‘मंत्री इस कदर व्‍यत हैं कि पंचायत सचिव की जगह सरपंच का तबादला कर दिया।’ बता दें कि जनता द्वारा सरपंच का चुनाव होता है और इसका तबादला राज्‍य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

पहले भी भाजपा ने कमल नाथ सरकार पर ट्रांसफर रैकेट चलाने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक नरेला विश्‍वास सारंग ने कहा था, ‘ये सब सीटों को बेचने में व्‍यस्‍त हैं। कांग्रेस सरकार नहीं हवाला उद्योग चला रही है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!