Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी से कार्रवाई की गुहार लगाने पहुँचीं महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 मई 2023, देहरादून। स्थानीय युवक व कैबिनेट मंत्री के बीच हुई हाथापाई मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कार्रवाई की गुहार लगाने पहुंचीं महिला को पुलिस ने मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। इस दौरान महिलाओं व पुलिस के बीच नोकझोंक व खींचतान भी हुई। पुलिस महिला को उसके घर ले गई और करीब दो घंटे तक घर में बैठाए रखा। मुख्यमंत्री के देहरादून लौटने पर पुलिस महिला के घर से वापस आई।

बीते दो मई को कोयल घाटी के समीप कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंंह नेगी के साथ मारपीट का मामला हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक कार्यक्रम में शिरकत करने शहर में पहुंचे थे। जिस पर सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी दमयंती देवी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने गुरुद्वारा पहुंचीं।

गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दमयंती ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहती हैं। जिस पर पुलिस बल ने दमयंती सहित अन्य महिलाओं की घेराबंदी कर दी और महिलाओं को गुरुद्वारा परिसर से बाहर ले जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान महिलाओं और पुलिस बल के बीच काफी खींचतान व नोकझोंक भी हुई। पुलिस दमयंती को वाहन में बैठाकर एम्स चौकी ले आई। और यहां से उसे उसके घर ले गई। जहां पुलिस भी करीब दो घंटे तक बैठी रही। करीब पौने तीन बजे सीएम के हेलीकाप्टर देहरादून के लिए टेक ऑफ होने के बाद पुलिस दमयंती के घर से वापस लौटी
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जांच को प्रभावित कर रहे हैं
दमयंती ने कहा कि उक्त प्रकरण में पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। वह सीएम से कुछ मांगों के संबंध में गई थी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्हें तुरंत पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। वहीं सुरेंद्र ने कहा कि इस प्रकरण में उनके साथ धर्मवीर प्रजापति पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उसका इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है वह तो सिर्फ बाइक चला रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!