Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्ड

10 हजार की ईनामी गैंग लीडर को पुलिस ने धर दबोचा

2 अभियुक्ताओं की पूर्व में हो चुकी गिरफ्तारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 सितम्बर 2024, कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिन-दहाड़े तीन अज्ञात महिलाओं ने कोटद्वार निवासी वादिनी कांति देवी के गले से 2 सोने की चेन पर झपटा मार दिया, और मौके पर फरार हो गई। पुलिस ने इस अपराध में लिफ्त दो महिलाओं की पहले ही गिरफ्तारी कर ली थी। पूरे मामले में शामिल मुख्य महिला सोनी जो फरार चल रही थी,आखिरकार पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ हुयी इस लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें पूर्व में 02 अभियुक्ताओं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया जा चुका था व फरार चल रही मुख्य अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था लेकिन अभियुक्ता शातिर किस्म की होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बच रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

पौड़ी पुलिस द्वारा पुनःकुशल रणनीति बनाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस, मुखबीर आदि की मदद से पतारसी-सुरागरसी कर विभिन्न प्रदेशों में दबिश देने के फलस्वरुप उपरोक्त अभियोग में संलिप्त और ईनामी अभियुक्ता सोनी पत्नी आनंद को अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्ता : सोनी देवी (उम्र -35 वर्ष) पत्नी आनंद, निवासी – ग्राम खेलडी, सर्वेश्वर नगर, दौसा, राजस्थान।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!