Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब के पटियाला में हिंसा का मास्टरमाइंड परवाना काे पुलिस ने किया गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने का आराेप

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2022, रविवार, पटियाला। शाही शहर में हिंसा करने के मामले में मुख्य आरोपित दमदमी टकसाल जत्थे के ओहदेदार राजपुरा निवासी बरजिंदर सिंह परवाना सहित छह अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरीश सिंगला के साथी शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान शंकर भारद्वाज के अलावा हिंदू नेता अश्वनी कुमार उर्फ गग्गी पंडित निवासी बहादुरगढ़ पटियाला के अलावा शिव देव निवासी गांव बाल सिकंदर जिला फतेहगढ़ साहिब, दविंदर सिंह निवासी जींद हरियाणा राजिंदर सिंह निवासी समाना पटियाला को गिरफ्तार कर लिया है।  आइजी मुखविंदर सिंह छीना ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि बरजिंदर सिंह परवाना को मोहाली से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को आज डयूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा

डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि शुक्रवार को निकाली जाने वाली दोनों रैलियों को जिला प्रशासन की तरफ से कोई मंजूरी नहीं की गई थी, इनके आवेदन को प्रशासन ने खारिज कर दिया था। खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने के लिए हरीश सिंगला ने जिला प्रशासन से मंजूरी मांगी थी, वहीं दूसरे गुट ने भी खालिस्तान के हक मार्च निकालने के लिए मंजूरी मांगी थी।

मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना कई मामलों में वांछित है। उस पर चार केस दर्ज हैं। राजपुरा के गुरु गोबिंद सिंह नगर का रहने वाला परवाना ही भीड़ को श्री काली माता मंदिर के बाहर इकट्ठा करने व भड़काने का मास्टरमाइंड है।

आतंकी संगठन सिख्स फार जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश के जरिये 29 अप्रैल को खालिस्तान के समर्थन में एक मार्च की अपील की थी। इसके विरोध में शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सिंगला ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ की घोषणा कर दी। मार्च के बाद खालिस्तान का पुतला जलाने का कार्यक्रम भी था। जब यह मार्च निकाला जा रहा था, तो खालिस्तान समर्थक संगठनों ने भी मार्च शुरू कर दिया। श्री काली माता मंदिर के बाहर दोनों संगठनों में टकराव हो गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!