Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
देश

हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। हाथरस में मची भगदड़ के बाद हुए हादसे में करीब 123 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी, अब इस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आपको बता दें कि हाथरस हादसे के बाद से ही देव प्रकाश मधुकर फरार था. इसके ऊपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

जानकारी के मुताबिक देव प्रकाश मधुकर ने जान बूझकर खुद की लोकेशन ट्रेस करवाकर खुद को गिरफ्तार करवाया है. बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थीं. जहां से देव प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया और यूपी ले जाया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने देव प्रकाश मधुकर से पूछताछ करनी शुरू कर दी है. हाथरस में मची भगदड़ के बाद हुए हादसे के बाद से ही मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की तलाश की जा रही थी. चलिए जानते हैं कि कौन है देव प्रकाश मधुकर।

कौन हैं देव प्रकाश मधुकर?
देव प्रकाश मधुकर हाथरस का ही रहने वाला है. सिकंदरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दमदमपुरा की न्यू कॉलोनी में उसका घर है. हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद से ही देव प्रकाश मधुकर अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था. जिस सत्संग में ये हादसा हुआ उसका मुख्य आयोजनकर्ता देव प्रकाश मधुकर ही था. सिकंदराराऊ में आते ही वे भोले बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ गया और धीरे-धीरे सत्संग आयोजन से जुड़े कार्यों के प्रति लगन को देखते हुए देव प्रकाश को मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी मिल गई. सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग की अनुमति भी देवप्रकाश ने ही उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ से ली थी. सूत्रों के अनुसार देवप्रकाश की पत्नी रंजना को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिसके बाद मधुकर की लोकेशन ट्रैक हो गयी थी।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के संचालन में 78 लोग शामिल थे. देव प्रकाश मधुकर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, 126, 223, 238 के तहत केस दर्ज किया गया है. देव प्रकाश मधुकर भोले बाबा का बेहद करीबी बताया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!