Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

पीओके हमारा अभिन्न अंग है हम उसे लेकर रहेंगे : महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बीरोंखाल ब्लाक के भरपूर बड़ा व कसाणी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2023, शनिवार, बीरोंखाल (पौड़ी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बड़ा काम किया है। अब वह हमारे देश का अभिन्न अंग बन गया है। पीओके के लिए कुछ सीटें रिजर्व रखी गई हैं वह भी भारत का अभिन्न अंग है उसे भी हम एक दिन लेकर रहेंगे।

उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत बीरोंखाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने पोखड़ा स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करते हुए बीरोंखाल ब्लाक के कसाणी और भरपूर बाड़ा ग्राम सभाओं में केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सहयोग और शक्ति देने की बात कही।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बड़ा काम किया है। अब वह हमारे देश का अभिन्न अंग बन गया है। पीओके के लिए कुछ सीटें रिजर्व रखी गई हैं वह भी भारत का अभिन्न अंग है और हम उसे भी हम एक दिन लेकर रहेंगे। लेकिन यहां तभी संभव होगा जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलकर और अधिक ताकत देंगे।

चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से नवरात्रों में सारे देवताओं ने भगवती को विभिन्न प्रकार के आयुक्त और शास्त्र प्रधान किये और भगवती प्रचंड शक्तिशाली असुरों का वध करती रही इसी प्रकार हमने भी प्रधानमंत्री को ताकत देकर शक्तिशाली बनाना है ताकि वह भारत का अनवरत विकास करते रहें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार के पिछले 7 वर्षों में रोजगार, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। क्षेत्र को पर्यटन और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। क्षेत्र को टूरिज्म के मानचित्र पर लाने के लिए कई योजनाएं गतिमान हैं। केंद्र के सहयोग से मोदी जी के निर्देशन में राज्य चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरित किए तथा विकास खंड में कार्य कर रहे चार स्वयं सहायता समूहों को एक-एक लाख रूपये के चैक भी वितरित किए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का आह्वान करते हुए कहा कि वह प्रदेश की धामी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वह भी समस्याओं का समाधान करने में तत्परता दिखाएं और कार्यकर्ताओं के फोन जरूर उठाएं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के द्वारा प्रचारित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन करने के अलावा मौके पर मौजूद ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। इस दौरान समाज कल्याण, उद्यान, कृषि, स्वास्थ्य, पेयजल, पंचायतीराज, भूमि संरक्षण समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारियां दी।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमपाल विष्ट, महामंत्री राजे सिंह, सुरेन्द्र ढौंडियाल याल बीकेटीसी के सदस्य पुष्कर जोशी, पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी यशवंत विष्ट सहित एसडीएम थैलीसैंण नवाजिश खली,खण्ड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पयाल, एडीओ पंचायत सुनील कोटनाला आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!