Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

जहर खाकर सड़क पर तड़पते मिले प्रेमी युगल की हुई मौत

देहरादून। कैनाल रोड पर बुधवार दोपहर को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। दोनों वैली एनक्लेव के सामने सड़क पर तड़पते मिले। स्थानीय लोग लड़की को पहचान गए और उसके मामा को फोन पर जानकारी दी। लड़की के मामा दोनों को लेकर दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उपचार के दौरान ही दोनों ने दम तोड़ दिया। लड़का शेरपुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर का रहने वाला है। लड़की मूलरूप से बिजनौर की है, लेकिन बचपन से ही वह कैनाल रोड पर अपनी नानी के यहां रहती थी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

कैनाल रोड पर बुधवार दोपहर ढाई बजे के करीब राहगीरों ने वैली एनक्लेव के सामने एक लड़का और एक लड़की सड़क पर तड़पते देखा। दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने लड़की की पहचान सोनम (17) पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी बॉडीगार्ड, कैनाल रोड के रूप में की और उसके मामा शुभम को फोन कर बताया कि उसकी भांजी गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी है। शुभम आसपास ही था।

वह भागकर मौके पर आया तो वह लड़के को भी पहचान गया। लड़के की पहचान रिंकू शर्मा (18) पुत्र मनोज शर्मा निवासी शेरपुर बिहारीगढ़ सहारनपुर के रूप में हुई। शुभम ने रिंकू से पूछा कि दोनों ने क्या किया है, तो रिंकू सिर्फ इतना ही बोल पाया कि दोनों ने सल्फास खा लिया है। इसके बाद वह अचेत हो गया। शुभम आसपास के लोगों की मदद से दोनों को लेकर दून मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां सवा चार बजे के करीब दोनों की मौत हो गई।

एसओ राजपुर अरविंद सिंह ने बताया कि लड़के के घर वालों को सूचना दे दी गई है। अब तक की जांच में पता चला कि सोनम और रिंकू का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों की जाति अलग होने की वजह से परिजन राजी नहीं हो रहे थे। माना जा रहा है कि इसी के चलते दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

रिश्तेदारी की शादी में मिले थे सोनम-रिंकू 

सोनम की नानी बबीता ने बताया कि शेरपुर में उनकी रिश्तेदारी है। सोनम पिछले साल फरवरी में वहां एक शादी में शामिल होने गई थी। वहां पर सोनम की मुलाकात रिंकू से हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और फिर वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे

नानी के घर पली-बड़ी सोनम 

मामा शुभम ने बताया कि उसकी बहन की शादी बिजनौर में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही देवेंद्र ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसकी बहन कैनाल रोड पर उनके साथ ही रहने लगी। सोनम का जन्म भी यहीं पर हुआ था। बचपन से ही वह यहीं पर रह रही थी। सोनम इस साल प्राइवेट से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाली थी।

लड़के के घर से आया था रिश्ता 

सोनम के मामा शुभम ने बताया कि चार-पांच दिन पहले रिंकू के फोन से किसी महिला का उसके पास फोन आया। महिला ने खुद को रिंकू की मां बताया और कहा कि वह सोनम और रिंकू के रिश्ते की बात करना चाहती है। शुभम ने कहा कि फोन पर ही उसने कहा कि दोनों का रिश्ता कैसे हो सकता है। लड़की ठाकुर है और आप लोग ब्राह्मण। शुभम ने बताया कि इतना कह कर उसने फोन काट दिया।

साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं 

बुधवार को सोनम घर में अकेली थी। उसकी नानी और मां काम पर गए थे। दोपहर में उसने सबके लिए खाना भी बनाया। इसके बाद वह डेढ़ बजे के करीब घर से निकल गई। आशंका है कि रिंकू बुधवार को शेरपुर से पूरी तैयारी कर आया था। माना यह भी जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे और जब घरवालों ने रिश्ता करने से इन्कार कर दिया तो दोनों ने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया।

एक और प्रेम कहानी का दु:खद अंत

राजधानी में कृष्णा और कशिश की प्रेम कहानी का अंजाम मौत होने के दस दिन के ही भीतर एक और प्रेम कहानी का दु:खद अंत हो गया। वहां कृष्णा का एकतरफा प्रेम और कशिश की जिंदगी में किसी और के दस्तक देने से बात बिगड़ी थी तो यहां दोनों की अलग-अलग जाति का होना कारण बना। बता दें कि कैनाल रोड पर बीते 18 दिसंबर को इन्फिनिटी एनक्लेव के एक फ्लैट में कृष्णा ने फांसी लगा ली थी, जबकि कशिश उसी कमरे में बेड पर मरी पड़ी मिली थी। दोनों एक साल से प्रेम संबंध में थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!