Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी आज सुहेलदेव की धरती से करेंगे विजय शंखनाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2022, मंगलवार, बहराइच। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के लिए भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न 3:30 बजे बहराइच के पयागपुर के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराजा सुहेलदेव की धरती से आज चुनावी शंखनाद करेंगे। उनका हेलीकाप्टर 2.55 बजे पयागपुर में लैंड होगा। रैली में प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। पांचवें चरण के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर होने जा रही रैली कई मामलों में महत्वपूर्ण है। यहां देवीपाटन मंडल के कि 13 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का चुनावी मंत्र जानने एकत्र होंगे। पयागपुर में हो रही रैली में बहराइच जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के अलावा श्रावस्ती एवं गोंडा के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता मोदी मंत्र ग्रहण करने के लिए एकत्र होंगे। रैली की व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। पयागपुर के शिवदहा स्थित रैली स्थल को एसपीजी ने सुरक्षा के मद्देनजर कब्जे में ले लिया है। दोपहर 2:00 बजे होने वाली रैली को देखते हुए सेना का विमान एसपीजी को लेकर पहुंच गया है।

एसपीजी टीम ने डाग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर से मंच व आसपास जांच की है। करीब दो लाख की भीड़ उमड़ने की संभावना है। भाजपा रैली में पूरी ताकत झोंक रही है। रैली प्रभारी आगरा महानगर के अध्यक्ष भानू महाजन पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। करीब 800 बसों के साथ हजारों चारपहिया एवं दोपहिया वाहन लगाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के साथ जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, दीपक सत्या, हरिश्चंद्र गुप्त, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, चंद्रभान सिंह संचित पूरी व्यवस्था देख रहे हैं। वाहनों के लिए 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!