Breaking News :
>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर बोलै हमला, कहा- “कांग्रेस के लिए मणिपुर भ्रष्टाचार का ठिकाना था”

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च, 2022, बुधवार, नई दिल्ली। मणिपुर के पहले चरण का विधानसभा चुनाव हो चुका है। अब 5 मार्च को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर में एक सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि मणिपुर ने कल एक नया इतिहास रचा है, कल पहले चरण के चुनाव में मणिपुर ने तय कर लिया कि पूर्वोत्तर में अब विकास का सूरज ही उगेगा। जिन लोगों ने मणिपुर को इतने दशकों तक पीछे धकेला उन्हें अब यहां के लोग फिर मौका नहीं देंगे। मोदी ने भाजपा की सरकार बनने पर एम्स की स्थापना करने का वादा भी किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मणिपुर में पिछली सरकारों को लगता था कि यहां के लोगों के पास विकल्प ही क्या है? उनके लिए मणिपुर भ्रष्टाचार का ठिकाना था, कांग्रेस ने मणिपुर का विकास नहीं किया। मणिपुर को शांति से दूर रखा और अलगाववाद को बढ़ाया। कांग्रेस ने पहाड़ी और घाटी के नाम पर लोगों को बांटने के षड्यंत्र रचे। इन लोगों से मणिपुर के लोगों को हमेशा सावधान रहना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री भी अब ज्यादा से ज्यादा पूर्वोत्तर में आते हैं। मैं खुद पूर्वोत्तर के विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करता हूं। भाजपा सरकार गो टू हिल्स, गो टू विलेज जैसे जोड़ने वाले अभियान चला रही है जिससे इनके षड्यंत्र टूट रहे हैं। जैसे-जैसे कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति धवस्त हो रही है वैसे-वैसे ही कांग्रेस भी धवस्त हो रही है। जिस मणिपुर को कभी यहां की सरकारो ने बम में जकड़ कर रख दिया था। वहीं मणिपुर आज पूरे भारत के लिए एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल ट्रेड का गेट वे बन रहा है।

मणिपुर हमेशा से भारत की एकता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करता रहा है। यहां के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान दिया था, लेकिन कांग्रेस ने मणिपुर के इस इतिहास को, इन बलिदानों को और नेताजी को कभी सच्चे मन से श्रद्धाजंलि तक नहीं दी। 5 तारीख को आप बड़ी संख्या में मतदान करें। मणिपुर की शांति के लिए मतदान करें, विकास के लिए मतदान करें और मणिपुर के भविष्य के लिए मतदान करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!