Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी के BJP कार्यकर्ताओं से कहा- “मतदान को लेकर लोगों को करें जागरूक”

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, वाराणसी। वाराणसी के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह 11 बजे नमो एप के माध्यम से संवाद शुरू किया। पीएम ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान बदलती काशी और नव्‍य भव्‍य स्‍वरुप को लेकर मंथन करने के साथ ही काशी की महिमा का भी बखान किया। कार्यकर्ताओं से जहां उन्‍होंने अपनी टीम के साथ काशी में और स्वच्छता बढ़ाने पर जोर दिया तो वहीं जिम्मेदारी भी सौंपी कि काशी आने वाले पर्यटकों को कबीरचौरा और संत रविदास मंदिर के दर्शन भी कराएं। इन स्थलों के विकास के लिए भी सरकार ने बहुत काम किए हैं।

नारी शक्ति से संवाद : 

इसके बाद पीएम ने चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क पर सवाल किया। महामना मंडल की बूथ अध्‍यक्ष सीमा से पूछा कि ‘इधर कोरोना संक्रमण बढ़ गया है। ऐसे में जनसंपर्क कैसे हो पा रहा है। सीमा ने कहा कि सर, दो गज दूरी, मास्क जरूरी मंत्र का पालन करते हुए हम सबसे मिलजुल रहे हैं।’ इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा से भोजपुरी में कहा कि आप जइसन बहिनन क ताकत ही हमार ताकत ह। देश के ताकत ह। मातृशक्ति ने इस देश के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीमा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं के जीवन स्तर में आए बदलावों की चर्चा करते हुए पीएम से कहा- “पहिले तो महिलाओं को लोग यूं ही मालकिन कहकर संबोधित करते थे, लेकिन आपने पीएम आवास योजना के तहत घर की चाभी थमाकर उन्हें सच में मालकिन बना दिया।”

विकास कार्योंं की परख : 

शिवपुर चिरईगांव के बूथ अध्यक्ष मिथुन से बातचीत में पीएम ने पूछा कि बनारस में आ रहे बदलाव को लेकर आप क्या सुनते हैं। जवाब मिला- सड़कें अच्छी हुई हैं। बिजली के लटकते तारों से छुटकारा मिला है। हाल में कबड्डी आदि खेलकूद के कार्यक्रम हुए उनमें जो व्यवस्था थी, उससे सब खुश थे। पीएम ने कहा, बनारस में खेलकूद की व्यवस्था पहले से काफी अच्छी थी। हालांकि, पहलवानी का ज्यादा जोर रहता था। लेकिन अब नए-ऩए खेल आ रहे हैं। सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के माध्यम से गांव-गांव से प्रतिभाएं खोज पाएंगे।

चुनाव की तैयारी के लिए संवाद 

पीएम ने कहा कि काशी के ज्यादा से ज्यादा लोगों से बातचीत का मौका मिलता तो अच्छा रहता। लेकिन समय की सीमा रहती है। आप सभी के मैसेज मैं पढ़ता हूंं तो बहुत अच्छा लगता है। उन्‍होंने कहा कि माइक्रो डोनेशन-सूक्ष्म दान अभियान चल रहा है। आप पांच रुपया भी पार्टी को दान दे सकते हैं। क्या हम बूथों के बीच स्पर्धा करा सकते हैं कि कौन सा पोलिंग बूथ कितना दान इकट्ठा करा सकता है। हमें पैसा नहीं जुटाना, पांच रुपया-दस रुपया काफी है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। पीएम ने कहा कि चुनाव अपने आप में एक ट्रेनिंग कैंप होता है। अधिकतम लोगों को कार्यकर्ता के रूप में हम तैयार कर सकते हैं। संगठन का विस्तार व कार्यकर्ता का विकास होना चाहिए। हमें लोगों को एक-एक वोट की कीमत समझानी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!