Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से किया आग्रह : अपने मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु’ ऐप को करें डाउनलोड

आकाश ज्ञान वाटिका। रविवार, 12 अप्रैल, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) मोबाइल एप भारत सरकार द्वारा जारी एक ऐसा आप जिससे हम अपने आप को कोरोना वायरस के प्रति सजग रह सकते हैं। इस एप के जरिए सरकार संक्रमित लोगों की लोकेशन को ट्रैक करने के साथ साथ यह भी जानकारी रख पायेगी कि यूजर्स मरीजों के संपर्क में है या नहीं। इसके माध्यम से यूजर अपने अंदर कोरोना के लक्षणों की पहचान करने के साथ ही यह भी पता लगा पायेगा कि जाने-अनजाने में वह किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया। इसके आधार पर यह यूजर को सलाह देती है कि अब उसे आगे क्या करना होगा। इतना ही नहीं यदि यूजर ‘हाई रिस्क’ एरिया में हैं तो ऐप उसे कोरोना वायरस टेस्ट कराने, हेल्पलाइन पर फोन करने और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए सलाह ऐप द्वारा दी जाती है। इसके लिए ऐप को कोरोना संक्रमितों के डेटाबेस से जोड़ा गया है। इस ऐप के द्वारा संक्रमित व्यक्ति की जानकारी सरकार तक भी दी जाती है। यूजर को इस ऐप के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ/उपाय भी बताये जाते हैं।

आरोग्य सेतु ऐप को इनस्टॉल कर रजिस्टर करें। खुद के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

[box type=”shadow” ]

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे अपने मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु’ ऐप को डाउनलोड करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ देश की लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पीएम मोदी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा था, ‘तकनीक की मदद से यह हमें अहम जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप को जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही प्रभावी बनेगा। मैं आप सभी से इसे डाउनलोड करने का आग्रह करता हूँ। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में इस ऐप का लिंक भी शेयर किया था ताकि लोग इसे आसानी से डाउनलोड कर सकें।’

 [/box]

[box type=”shadow” ]

आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) मोबाइल एप – कैसे इनस्टॉल करें:

  • सबसे पहले एंड्राइड फोन के प्ले स्टोर में जायें।
  • प्ले स्टोर में जाने के बाद सर्च में ‘आरोग्य सेतु एप्प’ (Aarogya Setu) लिखें और इनस्टॉल करें।
  • आरोग्य सेतु एप्प इंस्टाल करने के उपरान्त ‘ओपन(Open)’ पर क्लिक करें।
  • तदुपरान्त फोन पर आये विकल्पों में से अपनी भाषा चुनें और चयनित भाषा पर क्लिक करें। (इस एप्प में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओँ समेत 11 और भाषाएँ सम्मिलित की गयी हैं )
  • अब Next पर क्लिक करें।
  • Next पर क्लिक करते ही मोबाइल पर नये पेज खुलेंगे जिसमें इस एप्प के बारे में जानकारी दी होगी।
  • अंत के पेज पर रजिस्टर करें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फिर एप्प परमिशन का नया पेज खुलेगा, जिसमें मोबाइल एप्लीकेशन, ब्लूटूथ, डाटा शेयरिंग का विवरण दिया होगा। इन सारी जानकारियों पढ़ने के पश्चात् ‘मैं सहमत हूँ’ पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए आएगा। अपना मोबाइल नंबर लिखें और ‘सबमिट’ दबायें।
  • अब आप द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी(OTP) आएगा इस ओटीपी को  एंटर करें।
  • अब फोन में वैकल्पिक फॉर्म आएगा जिसमें आपका नाम, उम्र एवं 30 दिनों में विदेश यात्रा के बारे में विवरण लिखना होगा।
  • अब आप आरोग्य सेतु एप्प’ (Aarogya Setu) हेतु रजिस्टर को चुके हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!