Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- बार-बार सेना का अपमान कर रहा है विपक्ष, जनता माफ नहीं करेगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, विपक्ष बार-बार हमारी सेना का अपमान करता है और जनता इसके लिए उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विपक्ष के नेताओं से उनके बयानों पर सवाल करें। उन्होंने कहा, विपक्ष से कहें कि 130 करोड़ भारतीय विपक्ष की हरकतों को न तो भूलेंगे और ही माफ करेंगे, #JantaMaafNahiKaregi।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सैम पित्रोदा ने बालाकोट में हुए एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और करीब 300 आतंकियों के मारे जाने के दावे पर भी सवालिया निशान खड़े किए। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष के सबसे भरोसेमंद सलाहकार और गाइड ने कांग्रेस की तरफ से पाकिस्तान के नेशनल डे सेलिब्रेशन की शानदार शुरुआत कर दी है। विडम्बना यह है कि यह सब सेना के अपमान के साथ हुआ। शर्मनाक!’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की राजसी वंशवादी राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कांग्रेस राजशाही वंश के भरोसेमंद दरबारी ने वही बात कह दी, जो देश जानता है। कांग्रेस आतंकियों को सबक सिखाना नहीं चाहती। यह नया भारत है। हम आतंकियों को उसी भाषा में जवाब देंगे, जो भाषा वह समझते हैं।

आतंकियों को माफी देने और हमारी सेनाओं पर सवाल उठाने वालों के लिए विपक्ष एक मुफीद जगह है। वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव जी का निंदनीय बयान उन सबसे के लिए अपमानजनक है, जिन्होंने कश्मीर की सुरक्षा के लिए अपनी जान गंवा दी है। यह हमारी शहीदों के परिवारजनों का भी अपमान है।

बता दें कि गुरुवार को होली के दिन सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा, ‘अर्द्धसैनिक बल सेना से दुखी हैं, जवान मार दिए गए वोट के लिए। चेकिंग नहीं थी जम्मू-श्रीनगर के बीच में, जवानों को सिंपल बसों में बेज दिया, ये साजिश थी, अभी नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी, इसकी जांच होगी, तब बड़े-बड़े लोग फसेंगे।’
अखिलेश ने कहा- सरकार खुद को सेना न समझे
वहीं, पीएम मोदी के सैम पित्रोदा के सवालों को सेना से अपमान से जोड़ने पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। यादव ने कहा, ‘सुरक्षाबलों की शहादत पर कभी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। लेकिन, राजनेताओं से सवाल पूछा लोकतंत्र में हमारा मौलिक अधिकार है। इस सरकार को खुद को सेना समझना बंद करना चाहिए। जिन राजनेताओं से सवाल नहीं किया जा सकता है, वे बहुत खतरनाक होते हैं।’पित्रोदा ने कहा- नागरिक सवाल नहीं पूछ सकता क्या?
वहीं, सैम पित्रोदा ने अपने बयान को लेकर कहा, वह एक आम नागरिक की तरह वह सवाल कर रहे हैं। एक भारतीय नागरिक होने के नाते उन्हें जानने का हक है कि वहां क्या कुछ हुआ। कांग्रेस ने इस पर बोलने के लिए उन्हें अधिकृत नहीं किया है और न ही वह कांग्रेस नेता के नाते ऐसा बोल रहे हैं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!