Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में कच्छ के एक दिवसीय दौरे पर, तीन अलग-अलग परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2020, मंगलवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज, 15 दिसंबर को गुजरात के कच्छ के दोरडो का दौरा करेंगे। यहां पहुंचकर पीएम अलग-अलग तीन परियोजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे। कच्‍छ में दुनिया का सबसे बड़ा 30 हजार मेगावाट में बनाये जाने वाला रिन्‍युएबल एनर्जी पार्क और मांडवी में लगने वाले डिसेलिनेशन प्लांट का भी भूमि पूजन होगा। बता दें कि कच्‍छ के सीमावर्ती क्षेत्र में सोलर व विंड एनर्जी दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी पार्क बनेगा। इस डिसेलीनेशन प्‍लांट से किसान,  आम जनता व उद्योगों की जलापूर्ति की जाएगी।

 प्रधानमंत्री मोदी केंद्र की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 129 करोड़ रुपये के पूर्ण स्वचालित डेयरी प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे। तत्कालीन सीएम के रूप में, पीएम मोदी ने 2013-14 में कच्छ का पहला डेयरी संयंत्र 2 लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता के साथ स्थापित किया था। इससे पहले, संयंत्र से दूध को प्रसंस्करण के लिए गांधीनगर स्थित अमूल संयंत्र में ले जाया जाता था। नया संयंत्र अमूल ब्रांड के तहत कच्छ में दूध और मक्खन की आपूर्ति को बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:00 बजे कच्‍छ पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वे दोरडो में टेंट सिटी से कच्‍छ के गुंदयाली, सौराष्‍ट्र के गांधीवी द्वारका, घोघा भावनगर व सूत्रापाडा सोमनाथ में वाटर डिसेलीनेशन प्‍लांट का वर्च्‍युअल शिलान्‍यास करेंगे। इसके पश्‍चात  कच्‍छ के रेगिस्‍तान में वैकल्पिक ऊर्जा के 30 मेगावाट के सोलार व विंड एनर्जी पार्क का शिलान्‍यास करेंगे।

राष्‍ट्रीय किसान विकास योजना के अंतर्गत कच्‍छ डेयरी के 129 करोड़ के स्‍वचालित मिल्‍क चिलिंग प्‍लांट का डिजिटल भूमि पूजन होगा, गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहते हुए मोदी ने यहां 8.37 करोड़ की लागत से यहां दो लाख लीटर क्षमता के मिल्‍क प्रोसेसिंग प्‍लांट की स्‍थापना की थी। इसके बाद, पीएम किसानों और कारीगरों के साथ बातचीत करेंगे और 2001 के भूकंप पीड़ितों की याद में भुज में बनाए जा रहे एक स्मारक पार्क का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार वह देर शाम दिल्ली लौटेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!