Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार 2.0 ने 1 साल के सफलतापूर्वक कार्यकाल में अनेक उपलब्धियाँ तथा सफलतायें शामिल हैं ….नरेश बंसल, उपाध्यक्ष, 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 5 जुलाई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष नरेश बंसल द्वारा आज नरेंद्र नगर विधानसभा एवं ऋषिकेश विधानसभा की वर्चुअल रैली को सम्बोधित किया गया। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। उनके नेतृत्व वाली भारत सरकार 2.0 ने 1 साल के सफलतापूर्वक कार्यकाल में अनेक उपलब्धियाँ तथा सफलतायें शामिल है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों में सर्वप्रथम विश्वव्यापी कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए संकट से भारत की अविश्वसनीय लड़ने की क्षमता का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारत देश अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से कोरोना को काफी हद तक रोकने में सफल रहा जबकि मेडिकल सुविधाओं तथा अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न देश जैसे अमेरिका, इटली, फ्रांस ने भी कोरोना के आगे घुटने टेक दिए, वहीं भारत अपने पूर्व निर्धारित योजनाओं के चलते कोरोना से लड़ने में अग्रणी रहा है और विश्व में प्रशंसा भी हासिल कर चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली भारत सरकार में आम भारतीय ज्यादा सुरक्षित है, भारत की सीमायें पूर्ण तरह से सुरक्षित हैं चीन से सीमा विवाद में भी भारत चीन को साफ-साफ कड़े शब्दों में आगाह कर चुका है कि विस्तारवाद को लेकर वह भारत में महत्वकांक्षी निगाहें ना रखें अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। चीन से व्यापार भी अब भारत सीमित कर रहा है तथा भारत सरकार ने चीन की बहु प्रचलित 59 एप्स जैसे- टिक टॉक, यूसी ब्राउजर आदि को प्रतिबंधित करके चीन को करारा झटका पहुँचाया है। अन्य सरकारी और गैर सरकारी ऑर्डर, टेंडर चीन से हटा लेना, चीन पर डिजिटल व आर्थिक स्ट्राइक है। उन्होंने सीमा पर भी चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद जवानों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा चीन के 40 से अधिक सैनिकों के भारतीय सैनिकों द्वारा मारे जाने पर व अपनी भूमि में न घुसने देने पर गर्व भी किया है। अपने भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियाँ बताई जिसमें सबसे पहले कश्मीर में आजादी से चली आ रही 370 व 35ए धारा को हमेशा के लिए समाप्त करके कश्मीर के नागरिकों का जीवन आसान और सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि यह भारत के प्रधानमंत्री रह चुके स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई, अशोक सिंघल समेत करोडों हिन्दुओं का एक सपना था जो आज पूरा हुआ है, अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बनना सुनिश्चित हुआ है तथा मुस्लिम समाज में व्याप्त सामाजिक बुराई तीन तलाक को अपराध घोषित कर इस कुरीति को समाप्त किया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को गर्व से तथा सम्मान से जीने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि Vocal for local अभियान के जरिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा तथा विदेशी उत्पादों का उपयोग समाप्त करना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियाँ बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में बहुत हुनर है तथा युवाओं को अवसर दिए जाने की प्राथमिकता रखते हुए पीएमकेवीवाई के तहत 21543 युवाओं की ट्रेनिंग दी गई तथा 8290 युवाओं को रोजगार मिला पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने होम स्टे से ग्रामीण पर्यटन को मजबूती दिलाई है। अब तक 2100 होम स्टे पंजीकृत हो चुके हैं तथा भविष्य में और अधिक पंजीकृत होंगे, आगे उन्होंने बताया कि उत्तराखंड फिल्म शूटिंग का हब बनकर सबके सामने उभरा है पिछले 2 सालों में 220 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हुई है नेशनल फिल्म अवार्ड में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड भी मिल चुका है इसी तरह महिला सशक्तिकरण के तहत 82062 महिलाओं को गैस परियोजना द्वारा लाभ पहुँचाया गया है तथा महिला समूह को 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। अपने संबोधन के अंत में नरेश बंसल द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य को दोहराया गया कि “हमारे एक हाथ में कर्म और कर्तव्य है तो दूसरे हाथ में सफलता सुनिश्चित है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिए जागृत रहिए जागरूक रहिए” उन्होंने कोरोना संकट काल में राज्य वासियों को उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।
दोनों वर्चुअल रैली में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बीजेपी उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई, भाजपा जिला अध्यक्ष देहरादून शमशेर पुंडीर, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नगर विनोद रतूड़ी, देहरादून जिला महामंत्री अरुण गोयल, देहरादून जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल, महामंत्री नरेन्द्र नगर नलिन भट्ट, दायित्वधारी भरत राम कोठारी एवं कृष्ण कुमार सिंघल तथा दोनों विधान सभा के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद जिला पंचायत सदस्य आदि ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं भारी संख्या में आम जनता ने प्रतिभाग किया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *