Breaking News :
>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
मनोरंजन

PM Narendra Modi Box Office collection: चार दिनों में इतने करोड़ की हुई कमाई

नई दिल्ली। PM Narendra Modi Box Office collection भारत के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी रिलीज़ के पहले वीकेंड में 11 करोड़ 76 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के चौथे दिन मतलब सोमवार को फिल्म ने अपनी झोली में लगभग 2 करोड़ डाल सकी।

फिल्म पीएन नरेंद्र मोदी को लेकर शुरुआत से यह माना जा रहा था कि मोदी लहर के चलते और एक बार फिर मोदी सरकार की लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के बाद अच्छी कमाई करेगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े जो सामने आ रहे हैं उसको देखकर लग रहा है कि फिल्म का प्रदर्शन अभी तक एवरेज रहा है। पहले दिन फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने 2.88 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को 3.76 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 5.12 करोड़ की कमाई की थी। अपनी रिलीज़ के पहले वीकेंड में 11 करोड़ 76 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। सोमवार की बात करें तो फिल्म करीब दो करोड़ की कमाई कर सकी है। अब चार दिनों में फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगभग 13 करोड़ तक पहुंच गया है।

आपको बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक फिल्म ने 24 मई शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी थी। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशत फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का अहम किरदार निभाया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा जा रहा था कि, फिल्म को मोदी लहर का फायदा मिलेगा। वैसे भी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी लगातार सुर्खियों में रही है। फिल्म को लेकर काफी विवाद भी रहा है। इसकी रिलीज तारीख कई बार बदली गई। फिल्म को पहले इस साल अप्रैल में रिलीज किया जाना था, मगर विपक्ष के विरोध के कारण ऐसा हो नहीं पाया। विपक्ष का कहना था कि इस फिल्म के आने से मोदी सरकार को फायदा मिल सकता है और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होग। इस कारण से फिल्म को लोकसभा चुनाव तक बैन कर दिया गया था।

फिल्म की कहानी की बात करें तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति में आने यानि छात्र जीवन से लेकर उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने और फिर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी हैl इस फिल्म में विवेक ओबरॉय को नौ अलग अलग रूप में दिखाया गया हैl

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!