Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

’बिहार में आज पीएम नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां, इस वक्‍त गया की रैली को संबोधित कर रहे पीएम

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी रैलियां करने बिहार आ चुके हैं। उनकी पहली रैली डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में हुई। इसके बाद अब वे गया में जनता से रूबरू हैं। फिर भागलपुर में उनकी अंतिम रैली है। प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की रैलियों के दौरान हमले के खुफिया इनपुट के बाद सतर्क सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था की है। रोहतास में प्रधानमंत्री के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंच साझा किया। आगे वे भागलपुर में भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।

[box type=”shadow” ]बिहार विधानसभा चुनाव :  प्रधानमंत्री की रैली – तजा अपडेट

  • 12:55 बजे: गया में पीएम मोदी: अगले कुछ सालों में बिहार उन राज्‍यों में होगा जहां घर-घर पीने का पानी उपलब्‍ध होगा।
  • 12:55 बजे: गया में पीएम मोदी: फल्‍गु नदी के उद्धार के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।
  • 12:55 बजे: गया में पीएम मोदी: गरीब को अब कार्यालय का चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। मोबाइल में सारी सुविधाएं उपलब्ध है। एनडीए के नेता सेवक के रूप में काम कर रहे हैं, शासक के रूप में नहीं।
  • 12:52 बजे: गया में पीएम मोदी: घर में लालटेन की जगह पहुंची बिजली। शिक्षा, सुरक्षा एनडीए की पहली प्राथमिकता है।
  • 12:48 बजे: गया में पीएम मोदी: बिहार को पुराने अंधकार में ले जाने की तैयारी से सतर्क रहना है। एनडीए के विरोध में जो महागठबंधन बनाया है, उसकी रग-रग से जनता वाकिफ है।
  • 12:48 बजे: गया में पीएम मोदी: बुद्ध की धरती को नक्‍सलवाद, हिंसा व अराजकता से निकला कर शोति व विकास के रास्‍ते पर लाए।
  • 12:44 बजे: गया में पीएम मोदी: बिहार में अब आइआइटी, आइआइएम खोले जा रहे हैं। गया में भी आइआइएम खोला गया है।
  • 12:44 बजे: गया में पीएम मोदी: बिहार में एक दौर ऐसा भी था, जब अपराध चरम पर था। लोग रात में ट्रेन से उतरने पर सुरक्षा के लिए स्‍टेशन पर ही रुक जाते थे।
  • 12:40 बजे: गया में प्रधानमंत्री का भाषण आरंभ। बोले- कोरोना महामारी के बीच दुनिया का पहला बड़ा चुनाव बिहार में हो रहा है। खुद को सुरक्षित रखते हुए बिहार को लोकतंत्र को मजबूत करना है।
  • 12:00 बजे: गया के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए कार्यकर्ता व समर्थक पीएम मोदी के चेहरे का मुखौटा लगाकर सभा स्थल पर पहुंचे।

  • 11:38 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्‍त। अब गया में अगली रैली एक बजे से। इंतजार शुरू।
  • 11:36 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सोन पदी पर कोइलवर पुल के समानान्‍तर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। झारखंड व बिहार को जोड़ने के लिए पुल बन रहा है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। पुल बने हैं। कनेक्टिविटी सुधार के लिए बड़े काम किए गए हैं।
  • 11:32 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: पीएम किसान योजना के तहत बिहार के किसनों के खातों में सीधे पैसे दिए। कोई बिचौलिया नहीं।
  • 11:30 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: देश की शिक्षा व्‍यवस्‍था में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। अब मेडिकल व इंजीनियरिंग सहित सभी तकनीकी शिक्षाएं मातृभाषा में दी जाएंगी। इससे गरीब के बेटों का सपना पूरा होगा।
  • 11:30 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: एक ही परीक्षा से सरकार में अनेक नौकरियों के दरवाजे खुलेंगे।
  • 11:24 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार को अभी भी विकास के सफर पर मीलों आगे जाना है।
  • 11:20 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के भविष्‍य के लिए हम नीतीश कुमार के साथ हैं।
  • 11:15 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: कुछ लोगों ने 15 साल तक बिहार को लूटा। जब बिहार के लोगों ने उन्‍हें सत्‍ता से बेखल किया, नीतीश को मौका किया, तो वे बौखला गए। दस साल तक दिल्‍ली में यूपीए क सरकार में रहते हुए उन्‍होंने अपना गुस्‍सा निकाला। नीतीश को काम नहीं करने दिया। बाद में 18 महीने में क्‍या हुआ, यह कहने की जरूरत नहीं है।
  • 11:10 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार में पहले सूरज ढ़लते ही सबकुछ बंद होता था। आज बिजली है, सड़क है, और सबसे बड़ी बात वो माहौल है, जब लोग बिना डरे रह सकता था। वो दिन जब सरकार के संरक्षण में दिन-दहाड़े डकैतियां होती थी, लोग नहीं भूल सकते।
  • 11:09 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के सपूतों ने आतंकवाद से जमकर लोहा लिया है। पुलवामा व गलवान घाटी में शहादत दी।
  • 11:07 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के लोग किसी भ्रम में नहीं पड़ते। बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्‍हें पास नहीं फटकने देंगे।
  • 11:00 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के लोगों से बहुत कुछ सीखा। बिहार के लोग कंफ्युजन में नहीं रहते। उन्‍होंने एनडीए को बहुूमत देने का फैसला कर लिया है।
  • 10:57 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: हाल ही में बिहार ने दो सपूतों को खाया है। आखिसर समय तक साथ रहने वाले रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देता हूं। रघुवंश बाबू को भी श्रद्धांजलि।
  • 10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: अब तक सेवा की है, आगे मौका मिला तो और भी काम करेंगे। हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है।
  • 10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: पहले कितना अपराध था? हमने अपराप पर नियंत्रण किया। अपराध के मामले में देश में 23वें नंबर पर है। विकास के मामले में भी बड़ा काम हुआ है। लोगों की आय भी बढ़ी है।
  • 10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: बिहार की प्रगति के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। बिहार के लिए केंद्र की कई लाभकारी योजनाएं हैं।
  • 10:48 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: कोरोना पर काबू पाने में केंद्र से बड़ा स‍हयोग मिला। केंद्र ने विशेष ट्रेनें चलाईं। दूसरे राज्‍यों में फंसे लोगों को सहायता दी।
  • 10:45 बजे: रोहतास की रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। रैली में मु,यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्‍वागत किया।
  • 10:40 बजे: बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का संबोधन आरंभ। इसके बपहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिन्‍हा ने कहा कि बिहार के सभी घरों में बिजली पहुंचा दी गई है। यह पीएम मोदी की मजबूत सोच व इरादे की देन है। अब सभी को पक्का मकान दिया जा रहा है। सवा दो करोड़ लोगो को पक्का मकान देने का काम शुरू हो गया है।
  • 10:30 बजे: राेहतास में रैली स्‍थल पर दो मंच बनाए गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल सहित अनेक बड़े नेता पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्‍या में मोदी को सुनने के लिए जनता भी पहुंच चुकी है।
  • 10:00 बजे: पीमएम के आगमन के पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार रोहतास के रैली स्‍थल पर पहुंचे। नीतीश कुमार वहां पीएम मोदी की अगवानी करेंगे।[/box]

राेहतास में हुई पहली रैली, अब गया में इंतजार

प्रधानमंत्री की पहली रैली रोहतास के डिहरी ऑन सोन में हुई। इसके बाद अब गया में अगली रैली है। रैली स्‍थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ऐसा इसलिए भी कि हाल ही में पुलिस मुख्‍यालय को चुनावी रैलियों के दौरान बड़े नेताओ पर हमले की साजिश की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस मुख्‍यालय ने सभी डीआइजी व जिलों के एसपी को सुरक्षा इंतजाम व सतर्कता बरतने के लिए आदेश जारी किया था।

रोहतास में पीएम मोदी के साथ रहे सीएम नीतीश

प्रधानमंत्री के रैलियां एनडीए की हैं। आज की रोहतास की रैली में पीएम मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर रहे। गया में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्‍ठ नेता ललन सिंह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा  के अध्यक्ष जीतनराम मांझी  प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार भागलपुर की रैली में फिर प्रधानमंत्री के साथ नजर आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!