Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी की आज महाराजगंज में करेंगे जनसभा को संबोधित, चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे SPG के कमांडो

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी 2022, सोमवार, महाराजगंज। प्रधानमंत्री मोदी की आज महाराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व रविवार को प्रधानमंत्री ने बस्ती व देवरिया में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। आज सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी महराजगंज में जनसभा प्रधानमंत्री मोदी धनेवा धनेई स्थिति मैदान पर दोपहर 12.35 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा भी शामिल होंगे।

चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे एसपीजी के कमांडो

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) तैनाती के साथ-साथ पुलिस, पीएसी, सीपीएमएफ के चार हजार जवान सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। डीआइजी जे रविंद्र गौड़ व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीआइजी जे रविंद्र गौड़ ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के लिए बनाए गए रणनीति के बारे में बताया। कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री के सुरक्षा की प्रमुख कमान एसपीजी के हाथों में रहेगी। इसके अलावा एटीएस और केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ साथ पुलिस और पीएसी के जवान भी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी।

जिला अस्पताल और नवोदय विद्यालय में सेफ हाउस बनाया गया

प्रधानमंत्री के आगमन पर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। जिला अस्पताल और नवोदय विद्यालय में सेफ हाउस बनाया गया है। हेलीपैड स्थल से लेकर फ्लीट के लिए चिकित्सकों, लैब टेक्नीशिन, वार्ड ब्वाय आदि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित की गई है। इसके अलावा खाद्य सामग्री के लिए सैंपल टीम गठित की गई है। प्रधानमंत्री के लिए ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव को ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सकीय दल को गठित कर अलर्ट कर दिया गया है। सभी चिकित्सक व चिकित्साकर्मी अपनी वर्दी में मौजूद रहेंगे। हेलीपैड, फ्लीड, पीएमओ, सभा स्थल और दो बाहर मुख्य गेट पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी। इसके अलावा दो मेडिकल मोबाइल यूनिट भी उपलब्ध रहेगी।

रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू करने का निर्देश

छ: स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि गोरखपुर रोड पर परतावल व शिकारपुर, फरेंदा रोड पर फरेंदा और पकड़ी जबकि निचलौल मार्ग पर सिंदुरिया और झनझनपुर से रूट डायवर्जन किया गया है। जहां से बड़े वाहनों को शहर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। यातायात निरीक्षक को रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है, जिस पुलिस कर्मी की जहां ड्यूटी लगाई गई है, वह उसी स्थान पर डयूटी करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!