Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2022, सोमवार, जालौन। उत्तर प्रदेश को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जालौन में 16 जुलाई को बुंदेलखंड को दिल्ली से जोडऩे वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही उस स्थल का भी परीक्षण करेंगे जहां पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौन के उरई में उस प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे जहां पर 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करना है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौन के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे एक्सप्रेस वे का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वह एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर ही मीङ्क्षटग हाल में शासन तथा जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ 16 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री आज पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर समीक्षा करेंगे, साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जालौन के दौरे पर जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर अन्य गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे। प्रदेश का पिछड़ा इलाका माने जाने वाले बुंदेलखंड को यह एकसप्रेस वे बड़ी गति देने वाला साबित होगा। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के पांच जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन से होकर औरैया और इटावा जिले में कुदरैल के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस से जुड़ा है। चित्रकूट से दिल्ली की दूरी छह घंटे में तय की जा सकेगी। इस एक्सप्रेस वे से बुंदेलखंड के साथ ही साथ कानपुर तथा उससे जुड़े प्रदेश के अन्य नगरों को भी बड़ी उड़ान मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए जालौन के कैथेरी गांव आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जनसभा और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण प्रस्तावित है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!