Breaking News :
>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला>>हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग>>कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
उत्तराखण्ड

बायोपिक में दिखेगा पीएम मोदी का उत्तराखंड से लगाव, तलाशी जा रही लोकेशन

देहरादून। यदि सबकुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में उत्तरकाशी के हर्षिल और आसपास की खूबसूरत वादियां दिखाई देंगी। फिल्म निर्देशक ओमांग कुमार को यहां की वादियां काफी पसंद आईं। इसके अलावा, गंगोत्री, लाखामंडल (देहरादून) और रुद्रप्रयाग में भी टीम लोकेशन देखेगी।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग गुजरात और उत्तराखंड में होनी है। सात जनवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म का पोस्टर लांच किया था। फिल्म में अभिनेता विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे।

फिल्म ‘मैरीकॉम’ और ‘सबरजीत’ के निर्देशक ओमांग कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनने वाली बायोपिक की लोकेशन तलाशने को उत्तरकाशी पहुंचे। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान से ओमांग कुमार ने प्रधानमंत्री पर बनने वाली बायोपिक के लिए लोकेशन पर चर्चा की।

उन्होंने हर्षिल, गंगोत्री और नेलांग घाटी में मौसम की जानकारी भी विशेषज्ञ से प्राप्त की। उन्होंने हर्षिल व गंगोत्री में पुरानी गुफाओं की लोकेशन, घाटी के पुरानी संस्कृति से जुड़े गांव, लकड़ी के मकान और नदी व झरनों की लोकेशन की भी जानकारी हासिल की।

इस मौके पर टीम के सदस्यों ने लाखामंडल, शिव गुफा ब्रह्मखाल उत्तरकाशी, शनि गुफा डुंडा, भीम गुफा, सात ताल के बारे में भी होमवर्क किया। निर्देशक कांडार देवता मंदिर में दर्शन के लिए भी गए। उन्होंने माघ मेले के मुख्य कार्यक्रम हाथी का स्वांग में भी हिस्सा लिया।

इसके बाद वे हर्षिल घाटी के लिए रवाना हुए। हर्षिल घाटी में निर्देशक ओमांग कुमार और उनकी टीम दो दिन रहकर लोकेशन तलाश करेंगी। टीम के सदस्यों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग गुजरात और उत्तराखंड में होगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को ओमांग कुमार और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने फिल्म की शूटिंग में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था।

उत्तराखंड से है मोदी को खास लगाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से खासा लगाव है। अपनी राजनीति यात्रा के शुरुआती दिनों से ही उनका यहां आना जाना लगा रहा। खासकर केदार घाटी उनके पसंदीदा स्थलों में शामिल है। केदार घाटी स्थित गुफाओं में उन्होंने साधना की थी। केदारनाथ में वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने केदार घाटी को संवारने में मदद की इच्छा जताई थी।

हालांकि राजनीतिक कारणों से उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई। राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक वह 11 बार उत्तराखंड आ चुके हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!