Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

प्रधानमंत्री मोदी आज कोलकाता पहुँचेंगे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित ‘पराक्रम दिवस समारोह’ को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, २३ जनवरी २०२१, शनिवार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित कई कार्यक्रमों उद्घाटन करने व इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, शनिवार को कोलकाता पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में शाम करीब 5:00 बजे से ‘पराक्रम दिवस’ समारोह के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आमंत्रित हैं। इस दिन सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं बल्कि विक्टोरिया मेमोरियल में दो नए गैलरी का भी पीएम उद्घाटन करेंगे। एक गैलरी नेताजी को लेकर तैयार किया गया है, जिसका नाम निर्भीक सुभाष रखा गया है। दूसरी गैलरी देश के अन्य स्वतंत्रता आंदोलनकारियों को लेकर तैयार की गई है जिसका नाम विप्लवी भारत रखा गया है।

इस अवसर पर पीएम मोदी एक स्थायी प्रदर्शनी और नेताजी पर एक प्रोजेक्शन मैपिंग शो का भी उद्घाटन पीएम करेंगे। प्रधानमंत्री नेताजी की चिट्ठियों से जुड़ी एक किताब का भी विमोचन भी करेंगे। पीएम द्वारा एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। नेताजी की थीम पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आमरा नूतन जिबनेरी’ भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में ही नेशनल लाइब्रेरी (राष्ट्रीय पुस्तकालय) का भी दौरा करेंगे। यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ’21वीं सदी में नेताजी सुभाष की विरासत का फिर से दौरा’ सहित कई कार्यक्रमों और एक आर्ट गैलरी व चित्र प्रदर्शनी का पीएम उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कलाकारों और सम्मेलन के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्र के प्रति नेताजी की अदम्य भावना और निस्वार्थ सेवा को सम्मान देने और याद रखने के लिए, भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।पीएम मोदी ने बोस की 125वीं सालगिरह मनाने के लिए सालभर कार्यक्रमों के आयोजन करने एक 85 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी भी पहले ही गठित की है।खास बात है कि इस साल अप्रैल-मई में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी महीनों पहले से ही राज्य में काफी सक्रिय नजर आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कई बार बंगाल का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में पीएम मोदी के बंगाल पहुंचने से राज्य में सियासी हलचल तेज होगी।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर एक दिन पहले से ही उनके कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय पुस्तकालय और विक्टोरिया मेमोरियल के इर्द- गिर्द सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर और विक्टोरिया मेमोरियल को एक तरह से किले में तब्दील कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने और निगरानी के लिए लगभग 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। प्रधानमंत्री के निजी सुरक्षा दल(एसपीजी) पहले ही कोलकाता पहुंच चुके हैं और पीएम के कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा संभाल लिया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!