Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की रखेंगे आधारशिला

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश भारत में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला एकमात्र राज्य बनने की ओर अग्रसर है। इस बार दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वह दोपहर एक बजे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के ऐलान के बाद पीएम मोदी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को जेवर एयरपोर्ट का जायजा लेने के लिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री न मोदी जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इसे एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट माना जा रहा है। एयरपोर्ट को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को मिली है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले फेज का कार्य चल रहा है। इसका निर्माण कार्य चार फेज में पूरा होना है।

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की गई है। जमीन अधिग्रहण के दौरान इस परियोजना से प्रभावित परिवारों को जेवर के बांगर मे बसाया जा रहा है। फिलहाल यहां बाउंड्रीवाल बनाने का कार्य चल रहा है। एयरपोर्ट को वर्ष 2024 में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण की लागत करीब 5730 करोड़ रुपए होगी, वहीं इसके लिए बैंक से 3725 करोड़ रुपये का लोन मिल चुका है।

भविष्य में यूपी के पास कुल पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे। वर्ष 2012 तक यहां केवल दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे, जिसमें लखनऊ और वाराणसी शामिल था। 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू किया।  अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम प्रगति पर है, जहां हवाई सेवाएं अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। पांचवा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नोएडा के पास जेवर में बनना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!