Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में 50 हजार किसानों से करेंगे संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 जून 2024, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून यानि आज अपने वाराणसी दौरे पर 50 हजार किसानों से संवाद करेंगे। भाजपा के काशी क्षेत्र के प्रमुख दिलीप पटेल ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मेहंदीगंज क्षेत्र में किसान सम्मेलन स्थल पर 21 किसानों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनके कृषि उत्पादों को भी देखेंगे।

किसानों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 30 हजार कृषि सखियों को सम्मानित भी करेंगे। इनमें से पूर्वी उत्तर प्रदेश की पांच महिला किसानों को वह मंच पर प्रमाणपत्र सौंपेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर यहां पहुंचने के बाद मेहंदीगंज में किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। बुधवार सुबह वह दिल्ली लौट जाएंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का हर-हर महादेव के नारे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दूरदराज के गांवों से किसान बसों, ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों से सम्मेलन में पहुंचेंगे, जबकि आसपास के इलाकों से किसान ढोल-नगाड़ों के साथ पैदल मार्च कर किसान सम्मेलन में शामिल होने आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!