Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

राष्ट्रीय युवा दिवस : 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका , 12 जनवरी 2022, बुधवार, नई दिल्ली। युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। तारीख 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद (मूल नाम – नरेंद्रनाथ दत्ता) को विश्व भर में सर्वाधिक प्रसिद्ध दार्शनिकों एवं मांक में से एक माना जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं आदर्शों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हुए भारत सरकार द्वारा वर्ष 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। इसके बाद वर्ष 1985 से हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद का युवाओं को संदेश :

दर्शनशास्त्र, धर्म, साहित्य, वेद, पुराण और उपनिषद की बेहद अच्छी जानकारी रखने वाले समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरू, स्वामी विवेकानंद युवाओं को अपने सामर्थ्य के सही इस्तेमाल पर अत्यधिक बल देते थे। विवेकानंद युवाओ को संदेश दिया कि वे अपना कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें और जो भी वो पाना चाहते हैं उसके लिए प्रयास करके उसे प्राप्त करें। वैसे तो स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए कई प्रेरणादायक वक्तव्य दिये हैं, इनमें से कुछ लोकप्रिय कथन निम्नलिखित हैं:-

  • जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
  • उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
  • मेरा विश्वास युवा पीढ़ी, आधुनिक पीढ़ी में है। वे सिंह की भांति सभी समास्याओं से लड़ सकते हैं।
  • मेरे साहसी युवाओं, यह विश्वास रखो कि तुम ही सब कुछ हो – महान कार्य करने के लिए इस धरती पर आए हो। चाहे वज्र भी गिरे, तो भी निडर हो खड़े हो जाना और कार्य में लग जाना। साहसी बनो।
  • जब लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो। सोचो, तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।

25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

वर्ष 2022 के राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किये जा रहे 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज किया गया। इसके साथ ही पीएम राष्ट्र को संबोधित भी किया। मंत्रालय द्वारा 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम ‘सक्षम युवा – सशक्त युवा’ घोषित किया गया है। साथ ही, भारत के हर जिले में युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना, प्रज्वलित करना, एकजुट करना और सक्रिय करना के उद्देश्यों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन भाषण में कहा, “आज दुनिया भारत को एक आशा की दृष्टि से, एक विश्वास की दृष्टि से देखती है। क्योंकि, भारत का जन भी युवा है, और भारत का मन भी युवा है। भारत अपने सामर्थ्य से भी युवा है, भारत अपने सपनों से भी युवा है। भारत अपने चिंतन से भी युवा है, भारत अपनी चेतना से भी युवा है।” इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने कहा कि “हमारे महान व्यक्तियों के बारे में हमारे युवा जितना ज्यादा लिखेंगे, रिसर्च करेंगे, उतना ही देश की आने वाली पीढ़ियों में जागरूकता बढ़ेगी।”

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सभी स्कूलों में मनाएगी राष्ट्रीय युवा दिवस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भी देश भर के सम्बद्ध सभी स्कूलों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर स्वामी विवेकानंद को समर्पित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभा, वाद-विवाद या भाषण ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में आयोजित करें।

इसे भी पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/swami-vivekanand-a-great-personality/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!