Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी यूपी के भाजपा के लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सांसदों के साथ करेंगे अहम बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2021, शुक्रवार, वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव का बिगुल बजा सकता है। ऐसे में भाजपा ने भी अपनी तैयारियों को धार दे रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। मोदी लगातार यूपी का दौरा भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में पीएम मोदी आज यूपी के सांसदों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं।

पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ नाश्ते की टेबल पर चर्चा करेंगे। इस दौरान यूपी में चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की जाएगी। साथ ही चुनाव में पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा संभव है। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के कुल 40 सांसदों को आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि मोदी ने इसी सोमवार को काशी विश्वनाथ कारिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था। मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी की थी। काशी में हुई इस बैठक में उन्होंने गुड गवर्नेंस का मंत्र दिया था।

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं। वही, सपा ने 47, बसपा ने 19 सीटों पर कब्जा किया था. कांग्रेस मात्र सात सीटों पर ही सिमटकर रह गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!