Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी को पांच हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सोमवार की दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को पांच हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री के हाथों 5189 करोड़ की लागत से निर्मित 28 परियोजनाएं लोकार्पित हुईं।

प्रधानमंत्री ने रिंग रोड फेज दो, दो सेतु व पार्किंग के साथ 28 परियोजनाएं लोकार्पित कीं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दोपहर एक बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मेहदीगंज में जनसभा को भी संबांधित करेंगे।

सुबह से ही मेहदीगंज में सभा स्‍थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं और दूसरे जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं से पंडाल भरने लगा। दोपहर 12 बजे तक समर्थकों से आयोजन स्‍थल पूरी तरह पट गया। डमरू दल, ढोल नगाड़ों और तरह तरह का स्‍वांग धरे समर्थक पंडाल क्षेत्र में प्रवेश किए तो उनके साथ सेल्‍फी लेने वालों की भी भीड़ नजर आने लगी। समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर नजर आया। दोपहर करीब 12.45 बजे उनका विमान वाराणसी क्षेत्र में पहुंच गया। पीएम की जनसभा के मंच पर चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर और विधायक अवधेश सिंह मौजूद रहे।

परियोजनाएं होंगी लोकार्पित

  • रिंग रोड फेज दो-पैकेज वन : कुल 1011.29 करोड की लागत से रखौना राजातालाब से वाजिदपुर हरहुआ (लंबाई 16.98 किमी) तक निर्मित मार्ग।
  • वाराणसी-गोरखपुर एनएच 29 पैकेज दो : कुल 3509.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वाराणसी से विरनो गाजीपुर तक कुल 72.15 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण।
  • कोनिया सेतु : कुल 26.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोनिया सलारपुर मार्ग के वरुणा नदी के कोनिया घाट पुल।
  • कालिकाधाम सेतु : 19.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बाबतपुर-कपसेठीभदोही मार्ग पर स्थित वरुणा नदी के कालिकाधाम पुल।
  • सड़क चौड़ीकरण : कुल 18.66 करोड़ की लागत से वाराणसी छावनी से पड़ाव तक 6.015 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य।
  • सीवर लाइन : कुल 72.91 करोड़ की लागत से रामनगर में दस एमएलडी एसटीपी और इंटरसेप्टर सीवर लाइन कार्य।
  • नदी तट का विकास : कुल 201.65 करोड़ की लागत से वरुणा नदी के 9.8 किलोमीटर के चैनेलाइजेशन और नदी तट के विकास का कार्य।
  • संगम घाट का नवनिर्माण : कुल 10.66 करोड़ की लागत से पर्यटन की दृष्टि से गंगा-गोमती संगम स्थल कैथी में संगम घाट का निर्माण।
  • मारकंडेय महादेव घाट : कुल 5.14 करोड़ की लागत से कैथी में गंगा नदी के तट पर मारकंडेय महादेव घाट का नव निर्माण।
  • दशाश्वमेध घाट: कुल 10.78 करोड़ खर्च कर प्रसाद योजना फेज दो के तहत गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पर्यटन विकास कार्य।
  • पांच गंगा घाटों का पुनरोद्धार : 2.02 करोड़ की लागत से गंगा नदी के पांच घाटों के पुनरोद्धार।
  •  पर्यटन विकास कार्य : 1.60 करोड़ की लागत से शूलटंकेश्वर गंगा घाट पर पर्यटन विकास कार्य।
  • पर्यटन विकास कार्य : 2.74 करोड़ की लागत से प्रसाद योजना तहत राजघाट से मालवीय पुल तक पर्यटन विकास कार्य।
  • पार्किंग : सर्किट हाउस परिसर में 26.77 करोड़ की लागत से अंडर ग्राउंड पार्किंग का निर्माण।
  • पार्किंग : 23. 31 करोड़ की लागत से टाउनहाल में अंडर ग्राउंड पार्किंग व पार्क का विकास।
  •  कुंड का विकास : 18.96 करोड़ की लागत से शहर के आठ कुंडों का सुंदरीकरण व संरक्षण का कार्य।
  • तालाब का विकास : 2.59 करोड़ की लागत से चकरा तालाब का सुंदरीकरण व संरक्षण का कार्य।
  • पदमविभूषण स्व. गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट बहुउद्देशीय हाल का उन्नयन : खर्च हुआ 6.94 करोड़ रुपये।
  • बायो सीएनजी प्लांट : कुल 23 करोड़ की लागत से निर्मित वाराणसी शहंशाहपुर गोआश्रय केंद्र में बायो सीएनजी प्लांट।
  • नवीनीकरण : कुल 8.22 करोड़ खर्च कर लालबहादुर शास्त्री फल एवं सब्जी मंडी पहडिय़ा के नवीनीकरण का कार्य।
  • राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र आराजीलाइन का नवीनीकरण का कार्य। इस पर कुल 1.70 करोड़ खर्च हुआ है।
  • बीएचयू : 28.78 करोड़ की लागत से 200 डबल सिटिंग रूम गल्र्स हास्टल का निर्माण।
  • बीएचयू : 27.82 करोड़ की लागत से राजपूताना ग्राउंड में छात्र गतिविधि केंद्र
  • बीएचयू : 70.00 करोड़ की लागत से धनराजगिरी ब्वायज हास्टल ब्लाक का निर्माण कार्य
  • बीएचयू : 40.00 करोड़ की लागत से विवेकानंद छात्रावास के पीछे संकाय और अधिकारियों के लिए आवासीय अपार्टमेंट का निर्माण।
  • राजकीय विद्यालय : पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय पलहीपट्टी हरहुआ में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भवन का निर्माण
  • औद्योगिक अस्थान चांदपुर में आंतरिक अवस्थापना विकास कार्य। कुल खर्च 10.85 करोड़ रुपये।
  • रेलवे का एक्जीक्यूटिव लाउंज : कुल लागत डेढ़ करोड़।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.