Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भी वैश्विक स्‍तर पर प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बरकरार

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, नई दिल्‍ली। कोविड महामारी में जहां वैश्विक स्‍तर के अधिकतर नेताओं की लोकप्रियता हिचकोले खाती दिखाई दी है वहीं भारत क प्रधानमंत्री की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वो आज भी दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय और स्‍वीकार्य नेता हैं। इस बात की पुष्टि अमेरिकी डाटा इंटेलिजेंस फर्म के आंकड़े कह रहे हैं। फर्म के मॉर्निंग कंसल्‍ट सर्वे में ये बात साफतौर पर दिखाई दे रही है। इस सर्वे के मुताबिक स्‍वीकार्यता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में अन्‍य नेताओं पर भारी पड़े हैं। सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी की ग्‍लोबल एप्रूवल रेटिंग 66 फीसद है। आंकड़े बता दें कि रहे हैं कि पीएम मोदी, अमेरिका रूस, ब्रिटेन, आस्‍ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, ब्राजील और जर्मनी समेत विश्‍व के अन्‍य 13 नेताओं की तुलना में कहीं आगे हैं।

आंकड़े बता रहे हैं कि इस लिस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी का नंबर आता है। उनकी रेटिंग 65 फीसद है। इसके बाद तीसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्‍ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर का आता है। उनकी वैश्विक रेटिंग 63 फीसद है। इसके बाद आस्‍ट्रेलिया के पीएम स्‍कॉट मॉरिसन की रेटिंग 54 फीसद, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की रेटिंग 53 फीसद, अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की रेटिंग 53 फीसद, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो 48 फीसद, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन की रेटिंग 44 फीसद, दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे की रेटिाग 37 फीसद, स्‍पेनिश के राष्‍ट्रपति पेड्रो सांचेज की रेटिंग 36 फीसद, ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोल्‍सोनारो की रेटिंग 35 फीसद, फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की रेटिंग 35 फीसद और जापान के पीएम के पीएम योशिहिदे सुगा की रेटिंग 29 फीसद है।

इस सर्वे में भारत में 2126 व्‍यस्‍कों के सैंपल साइज लिया गया था। 17 जून को इस ट्रेकर को अपडेट किया गया था। गौरतलब है कि यूए डाटा फर्म मॉर्निंग कंसल्‍ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस आस्‍ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी, भारत, जापान, इटली, मैक्सिको, साउथ कोरिया, ब्रिटेन, स्‍पेन, और अमेरिका के नेताओं की एप्रूवल रेटिंग को ट्रैक करती है। इस अपडेशन सप्‍ताह में एक बार किया जाता है। इसका सैंपल साइज हर देश में अलग होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!