Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्‍टाचार और पूर्व की सरकारों पर साधा जबरदस्‍त निशाना

  • सरकार के पास भ्रष्‍ट्राचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की इच्‍छाशक्ति है : प्रधानमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2021, बुधवार, नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री का कहना है कि आज की केंद्र सरकार न तो पहले की तरह काम करती है न ही उसकी नीति पहले जैसी है। मौजूदा सरकार भ्रष्‍टाचार पर कड़ा प्रहार करना जानती है और ऐसा करने के लिए उसके पास मजबूत इच्‍छा‍शक्ति भी है। उन्‍होंने ये बातें सेंट्रल विजिलेंस कमीशन और सेंट्रल ब्‍यूरो आफ इंवेस्टिगेशन की ज्‍वांइट कांफ्रेंस के दौरान कही हैं। उनके भाषण के कुछ प्रमुख अंश :-

  • भ्रष्‍टाचार के अन्‍याय को खत्‍म करना है।
  • हम सरकारी प्रक्रियाओं को आसान कर रहे हैं।
  • गरीबों को लूटने वालों पर कोई रहम नहीं
  • अब भ्रष्‍टाचार पर कड़ा प्रहार होता है
  • सरकार के पास भ्रष्‍टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की इच्‍छाशक्ति है।
  • पहले के सिस्‍टम में कई खामियां थी। पहले की तरह सरकार नहीं चल रही है।
  • सरकार के काम की एक ही कसौटी है जनहित जन सरकार
  • अब मिनिमम गवर्नमेंट और मैक्सिमम गवर्ननेंस है।
  • मैक्सिमम कंट्रोल और मिनिमन डैमेज होता है।
  • न्‍यू इंडिया अब ये भी मानने को तैयार नहीं कि भ्रष्टाचार सिस्टम का हिस्सा है।
  • उसे ट्रांसपेरेंट सिस्‍टम चाहिए, एफिशिएंट प्रोसेस चाहिए और स्‍मूथ गवर्नेंस चाहिए।
  • हमने देशवासियों के जीवन से सरकार के दखल को कम करने को एक मिशन के रूप में लिया।
  • मैक्सिमम गवर्नमेंट कंट्रोल के बजाय मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस पर फोकस किया
  • आज 21वीं सदी का भारत, आधुनिक सोच के साथ ही टेक्नोलॉजी को मानवता के हित में इस्तेमाल करने पर बल देता है।
  • न्यू इंडिया इनोवेट इनिशिएट करता है और इंप्लिमेंट भी करता है।
  • आज देश को ये भी विश्वास हुआ है कि देश को धोखा देने वाले, गरीब को लूटने वाले, कितने भी ताकतवर क्यों ना हो, देश और दुनिया में कहीं भी हों, अब उन पर रहम नहीं किया जाता, सरकार उनको छोड़ती नहीं है।
  • बीते 6-7 सालों के निरंतर प्रयासों से हम देश में एक विश्वास कायम करने में सफल हुए हैं, कि बढ़ते हुए करप्शन को रोकना संभव है।
  • आज देश को ये विश्वास हुआ है कि बिना कुछ लेन-देन के, बिना बिचौलियों के भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है- पीएम श्री
  • भ्रष्टाचार  छोटा हो या बड़ा, वो किसी ना किसी का हक छीनता है।
  • ये देश के सामान्य नागरिक को उसके अधिकारों से वंचित करता है, राष्ट्र की प्रगति में बाधक होता है और एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक शक्ति को भी प्रभावित करता है- पीएम श्री
  • भ्रष्टाचार से जुड़ी नई चुनौतियों के सार्थक समाधान तलाशने के लिए आप सब सरदार वल्लभ भाई पटेल के सानिध्य में महामंथन के लिए जुटे हैं।
  • सरदार पटेल ने हमेशा गवर्नेंस को भारत के विकास का, जन सरोकार का, जन हित का आधार बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है- पीएम श्री
  • आज हम भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।
  • आने वाले 25 वर्ष, यानि इस अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि की तरफ देश बढ़ रहा है।
  • आज हम गुड गवर्नेंस- प्रो पीपल, प्रोएक्टिव गवर्नेंस को सशक्त करने में जुटे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!