Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अपने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काली मंदिर पहुँचकर पूजा कर दुनिया को कोरोना से बाहर निकालने की प्रार्थना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2021, शनिवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन सबसे पहले दक्षिण पश्चिमी सतखीरा में यशोरेश्वरी मंदिर पहुंचे और पूजा की। इनका प्रोग्राम गोपालगंज में ओरकांडी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का भी है। यशोरेश्वरी काली मंदिर भारत और पड़ोसी देशों में 51 शक्ति पीठों में से एक है। बांग्लादेश के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले सतखीरा में यशोरेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार किया।

यशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा करने के बाद बाहर निकले पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने दुनिया को कोरोना से बाहर निकालने की प्रार्थना की है।

मोदी बोले:

  • मैंने सुना है कि जब यहां मां काली की पूजा का मेला लगता है तो बहुत बड़ी तादाद में भक्त सीमा के उस पार से और यहां से भी आते हैं। यहां पर एक कम्यूनिटी हॉल की आवश्यकता है। ये बहुउद्देशीय हॉल हो ताकि जब काली पूजा के लिए लोग आएं तो उनके भी उपयोग में आए और सामाजिक, धार्मिक, शै​क्षणिक अवसर पर यहां के लोगों के काम आए और आपदा के समय खासकर चक्रवात के समय ये कम्यूनिटी हॉल सबके लिए शेल्टर का स्थान बन जाए। मोदी ने कहा कि भारत यहां पर इस निर्माण कार्य को करेगी, मैं बांग्लादेश सरकार का आभार मानता हूं कि उन्होंने इस काम के लिए हमारे साथ शुभकामनाएं प्रकट की हैं।
  • आज मुझे 51 शक्तिपीठों में से एक मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला। मेरी कोशिश रहती है कि मौका मिले तो इन 51 शक्तिपीठों में कभी न कभी जाकर अपना माथा टेकूं।
  • आज मुझे मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला है। जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मुझे मां ढाकेश्वरी के चरणों में शीश झुकाने का अवसर मिला था। उन्होंने आगे कहा कि मानव जाति आज कोरोना के कारण अनेक संकटों से गुजर रही है, मां से प्रार्थना है कि पूरी मानव जाति को इस कोरोना के संकट से जल्द मुक्ति दिलाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोपालगंज जिले के तुंगीपारा में ‘राष्ट्रबंधु के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान’ की स्मारक पर भी जाएंगे। बता दें कि बांग्लादेश रवाना होने से पहले, प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीट किया था कि वह प्राचीन यशोरेश्वरी काली मंदिर में देवी काली की पूजा करने के लिए तत्पर हैं। देवी काली का, यशोरेश्वरी काली मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो ईश्वरीपुर में स्थित है, जो सतखीरा के श्याम नगर में है। दूसरा मंदिर, जो गोपालगंज के ओरकंडी में स्थित है, सैकड़ों हिंदू मतुआ समुदाय का निवास है, जिनमें से बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि मैं विशेष रूप से ओरकांडी में मतवा समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ अपनी बातचीत के लिए उत्सुक हूं, जहां से श्री हरिचंद्र ठाकुर जी ने अपना पवित्र संदेश दिया था।

मंदिरों की अपनी यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने समकक्ष शेख हसीना के साथ चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच MOU पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे, यह पीएम मोदी की पहली यात्रा है, जो COVID-19 महामारी के शुरू होने के बाद की गई। ढाका के हज़रत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने स्वागत किया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!