Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के हालात पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की और सहायता की पेशकश की

  • [highlight]मैं लगातार उत्तराखंड की स्थिति का जायजा ले रहा हूँ : प्रधानमंत्री[/highlight]
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर की बात।
  • देवभूमि की हरसंभव मदद की जाएगी : गृह मंत्री अमित शाह
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदद के लिए आगे बढ़ाये हाथ।

आकाश ज्ञान वाटिकका, रविवार, 7 फरवरी 2021, देहरादून/जोशीमठ। उत्तराखंड के जोशीमठ से लगभग 25 किमी दूर रविवार सुबह ग्लेशियर टूट गया। चमोली में रैणी के पास इस प्राकृतिक आपदा के चलते, कई इलाकों में पानी का भयंकर गुबार देखने को मिला। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि हादसे में 100-150 लोगों की जान जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यह पानी के सैलाब से आस-पास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुँचा है। यही नहीं, ऋषि गंगा प्रोजेक्ट और तपोवन में बैराज को भी नुकसान की खबर है।
दूसरी तरफ इस पूरी घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चमोली में हुए हादसे पर असम से ही स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य अधिकारियों से बात की। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली से राहत-बचाव कार्य के लिए टीमों को दिल्ली से चमोली रवाना किया जा रहा है।

[highlight]देवभूमि की हरसंभव मदद की जाएगी : गृह मंत्री अमित शाह[/highlight]

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, DG ITBP व DG NDRF से बात की। सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गयी हैं। देवभूमि को हर संभव मदद दी जाएगी : गृह मंत्री

[highlight]देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ[/highlight]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के हालात पर बात की और सहायता की पेशकश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने असम दौरे के बीच में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। प्रधानमंत्री उत्तराखंड की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!