Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी की पीठ थपथपा कर जनता से माँगा जीत का आर्शीवाद, तो जनता बोली “आयेंगे तो धामी ही”

“जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है, वह देख सकते हैं, कैसे ये सरकार विकास की गंगा बहा रही है” : प्रधानमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ रूपये की विकास योजनाओं सौगात दी। प्रधानमंत्री ने 15626 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और 2573 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण किया।

योजनायें जिनका पीएम मोदी ने किया शिलान्यास :
➤ दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे
➤ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट
➤हरिद्वार रिंग रोड
➤लक्ष्मण झूला के पास पुल
➤ देहरादून-पौंटा साहिब मार्ग

योजनायें जिनका पीएम मोदी ने किया लोकार्पण :
➥ व्यासी जल विद्युत परियोजना
➥ ऑल वेदर रोड, देवप्रयाग से श्रीकोट
➥ ऑल वेदर रोड, ब्रहम्पुरी से कौड़ियाला
➥ ऑल वेदर रोड, लामबगड़
➥ ऑल वेदर रोड, साकणीधार, देवप्रयाग और श्रीनगर
➥ हिमालयन कल्चरल सेंटर देहरादून
➥ सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई

प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़वाली में की अपने संबोधन की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली में की। प्रधानमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड का सभी दाणा सयानो, दीदी भूलियो, चची और भय बहणों, आप सभी छ मेरा प्रणाम।”
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास डबल इंजन की सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बीते 5 वर्षों में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक परियोजनायें स्वीकृत की हैं। यहाँ की सरकार इन्हें धरातल पर उतार रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए आज 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया गया है। बीते वर्षों की कड़ी मेहनत व अनेक प्रक्रिया से गुजरने के बाद ये दिन आया है। मैंने केदारपुरी के बाद देहरादून से दोहरा रहा हूँ। ये परियोजनायें इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनायेंगी। जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है, वह देख सकते हैं, कैसे ये सरकार विकास की गंगा बहा रही है।

पीएम मोदी ने थपथपाया सीएम धामी का कंधा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिन लोगों ने उत्तराखंड राज्य बनाने का विरोध किया था, आज वह उत्तराखंडियत की बात कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत माँगने वाले लोग देश विरोधी हैं। हमें वर्ष 2025 में रजत जयंती तक उत्तराखंड को देश का विश्वस्त राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं, कुछ स्वार्थी तत्व तरह-तरह की बातें करेंगे। हमारे प्रदेश में भी ऐसे दल व नेता हैं जो साढ़े चार साल बाद सक्रिय होकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। सीएम धामी के भाषण के बाद पीएम मोदी ने सीएम धामी का कंधा थपथपाया।

सीएम ने पीएम को बताया अपना आदर्श
सीएम धामी ने कहा कि हमने प्रदेश के हकहुकूक धारियों को सर्वाेपरि रखते हुए फैसला लिया है। मैं 5 महीने से मुख्य सेवक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करने की कोशिश कर रहा हूँ। जब तक मैं उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता के लिए बेहतर काम नहीं करूँगा, चैन से नहीं बैठूँगा। कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसके लिए योजना नहीं बनाई हो। उन्होंने पीएम मोदी को अपना आदर्श बताया। सीएम धामी ने कहा मुझे गर्व है कि मेरे जैसे सैन्य परिवार से आने वाले व्यक्ति को इस राज्य का मुख्य सेवक बनने का अवसर दिया गया है। आज हमारी सेना दुश्मन को उनके घरों में घुसकर मारती है। कुछ तत्व ऐसे हैं जो राजनीति की आड़ लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे देश में कुछ असामाजिक तत्व दीमक के समान हैं, हमें उनसे सावधान रहना होगा।

दो घंटे में पहुँच पायेंगे दिल्ली से देहरादून : सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तपस्वी की तरह देश की सेवा कर रहे हैं। सिंह अपने गुण और अपने पराक्रम से खुद अपना शासन प्राप्त करता है, यह कहावत पीएम पर फिट बैठती है। आज संपूर्ण विश्व मोदी जी के प्रयासों की सराहना कर रहा है। आज देश का बच्चा-बच्चा केंद्र की योजनाओं से भली-भाँति परिचित है। कोरोना काल में जहाँ अन्न योजना से करोड़ों लोगों को भोजन दिया, वहीं आयुष्मान योजना से नि:शुल्क इलाज मिला। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्षों से लंबित दर्जनों मामलों का हल निकला है। राम मंदिर का वर्षों से लंबित कार्य पीएम के चमत्कारी नेतृत्व में आज अद्भुत आकार ले रहा है। दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। कुछ वर्ष पूर्व ऐसा सोचना भी अकल्पनीय सा लगता था। चाहे आज सड़क मार्ग को उत्तराखंड को कोने-कोने से जोड़ना हो या देवभूमि के शहरों को हेली सेवा से जोड़ना हो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने कनेक्टिविटी को विकास का मूल मानकर कार्य किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!