Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने के अंत में कर सकते हैं अमेरिका का दौरा

  • जो बाइडन से कर सकते हैं मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान उनके अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मिलने की संभावना है।

हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एएनआइ को सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम को फिलहाल अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिर पीएम मोदी 23-24 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।

पीएम मोदी आखिरी बार 2019 में अमेरिका गए थे। इस दौरान उन्होंने और तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में एक विशाल प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित किया था। जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन के बाद, पीएम मोदी वार्षिक उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयार्क जाएंगे।

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है और इसकी एक महीने की अध्यक्षता अभी समाप्त हुई है। तालिबान के कब्जे के बाद संकट में घिरा अफगानिस्तान इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रमुख विषय होगा।

अभी तक यात्रा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अगर यह कार्यक्रम तय हो जाता है तो यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पीएम मोदी की पहली व्यक्तिगत मुलाकात होगी।

इस साल जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद से यह उनकी अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच क्वाड और जी 7 बैठकों जैसी विभिन्न बहुपक्षीय बैठकों में वर्चुअल मुलाकात हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!